
श्रीलंकाई नौसेना ने 8 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, CM स्टालिन ने की विदेश मंत्रालय से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
AajTak
तमिलनाडु के 8 मछुआरों को समुद्री सीमा पार करने पर श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया और उनकी नाव जब्त कर ली है. बताया जा रहा है कि अन्य मछुआरों की नावों पर भी हमला कर उपकरणों को नुकसान पहुंचाया गया है. वहीं,सीएम एम.के. स्टालिन ने विदेश मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप और राजनयिक समाधान की मांग की है.
तमिलनाडु के रामेश्वरम से श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में 8 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उनकी एक नाव को जब्त कर लिया गया है. यह घटना उस समय हुई जब लगभग 3 हजार मछुआरे 370 नौकाओं के साथ मछली पकड़ने के बाद लौट रहे थे. इसी दौरान उत्तर मन्नार क्षेत्र के पास श्रीलंकाई नौसेना की गश्ती नौकाओं ने उन्हें घेर लिया.
मछुआरों के मुताबिक, अचानक हुए इस घेराव के दौरान अफरा-तफरी मच गई, जिसमें से 8 मछुआरे पकड़े गए और एक नाव जब्त कर उन्हें थलैमान्नार नेवल कैंप ले जाया गया. अब इन मछुआरों को अदालत में पेश किया जाएगा और संभवतः जेल भेजा जाएगा. इसी दौरान कच्चतीवु और धनुषकोडी के बीच लंगर डाले अन्य मछुआरों की नावों पर भी श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हमला किया गया.
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु: रामेश्वरम को हाईटेक सी-ब्रिज की मिली सौगात, PM मोदी ने रामनाथस्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना
मछुआरों ने आरोप लगाया कि नौसेना कर्मियों ने करीब 20 नावों के मछली पकड़ने के जाल और अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचाया. इस घटना को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. सीएम ने पत्र में कहा कि ऐसी घटनाएं नावों और उपकरणों के नुकसान, लंबी अवधि की हिरासत और प्रभावित परिवारों पर भारी मानसिक असर डालती हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि मछली पकड़ने के वार्षिक प्रतिबंध के बाद जब मछुआरे बड़ी उम्मीदों के साथ समुद्र में लौटे हैं, तब इस प्रकार की कार्रवाई उनकी आजीविका पर गहरा असर डालती है. उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि श्रीलंकाई अधिकारियों से तत्काल राजनयिक बातचीत की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें और सीमा विवाद पर आपसी समझदारी बन सके.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






