
श्रीप्रकाश शुक्ला का फैन, दोनों हाथों से चलाता है गन... अतीक-अशरफ के हत्यारे सनी की क्राइम कुंडली
AajTak
सनी सिंह यूपी के हमीरपुर का रहने वाला है. सनी सिंह कुरारा पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है. उस पर 15 केस दर्ज हैं. सनी 2021 में चित्रकूट जेल में बंद था. अशरफ पर फायरिंग करने वाला सनी ही था. उसने तुर्की की बनी पिस्टल से फायरिंग की.
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. पुलिस घेरे में इस दोहरे हत्याकांड को अरुण मौर्या, सनी और लवलेश तिवारी ने अंजाम दिया. तीनों पत्रकार बनकर पुलिस के काफिले के नजदीक पहुंचे और जैसे ही अतीक और उसके भाई अशरफ ने मीडिया से बात करना शुरू की, तीनों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस दौरान करीब 18 राउंड गोलियां चलीं, जिनमें से 8 गोली अतीक अहमद को लगीं. खास बात ये है कि इन शूटर्स में से एक सनी डॉन श्रीप्रकाश शुक्ला का फैन है. वह दोनों हाथ से फायरिंग करने में भी माहिर था.
हिस्ट्रीशीटर है सनी सिंह
मोहित उर्फ सनी 23 साल का है. वह हमीरपुर के कुरारा का रहने वाला है. उसपर 15 केस दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक, अशरफ पर फायरिंग करने वाला सनी ही था. उसने तुर्की की बनी पिस्टल से फायरिंग की.
सनी सिंह कुरारा पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिसकी हिस्ट्रीशीट नंबर 281A है. सनी 2021 में चित्रकूट जेल में बंद था. उसके भाई पिंटू ने बताया कि वो बीते 10 साल से अपने घर नहीं आया है. सनी के पिता जगत सिंह और मां की मौत हो चुकी है.
अतीक-अशरफ के शूटर का गैंगस्टर कनेक्शन... Shootout@Prayagraj के दावे, साजिश और पूरी थ्योरी क्या है?
सिर्फ 8वीं तक पढ़ा है सनी

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











