
श्रीनिवास बीवी को महिला नेता के उत्पीड़न मामले में असम पुलिस का नोटिस, हो सकती है गिरफ्तारी
AajTak
भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को असम पुलिस ने उत्पीड़न मामले में नोटिस भेजा है. उन्हें 2 मई को पेश होने के लिए कहा गया है. पेश न होने पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी की जाएगी. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अंगकिता दत्ता को थाने में जाकर श्रीनिवास बीवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने को कहा था.
असम पुलिस ने प्रदेश युवा कांग्रेस (APYC) की निष्कासित अध्यक्ष अंगकिता दत्ता द्वारा उत्पीड़न मामले में भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को नोटिस भेजा है. श्रीनिवास बीवी को 2 मई, 2023 को असम के गुवाहाटी के दिसपुर पुलिस स्टेशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP), (पूर्वी गुवाहाटी), मोइत्रयी डेका के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. पेश न होने पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी की जाएगी. दरअसल, असम प्रदेश युवा कांग्रेस (APYC) की निष्कासित अध्यक्ष अंगकिता ने श्रीनिवास बीवी पर उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है. इसी मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को पेश होना है.
असम पुलिस के नोटिस में क्या है? असम पुलिस ने अपने नोटिस में कहा है कि अंगकिता दत्ता की शिकायत पर युवा कांग्रेस नेता के खिलाफ यह पता चला है कि मौजूदा जांच के संबंध में तथ्यों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ जरूरी है. इसलिए 2 मई को दिन में 11:00 बजे श्रीनिवास बीवी को दिसपुर पुलिस स्टेशन में उपस्थित होना होगा. नोटिस का पालन नहीं करने पर सीआरपीसी की धारा 41ए (3) और (4) के तहत गिरफ्तारी हो सकती है.
श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट कर दिया जवाब श्रीनिवास बीवी ने कहा, पिछले 5 दिनों में असम के CM के इशारे पर मुझे कर्नाटक में प्रचार से रोकने के लिए फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया. लेकिन देश के Olympian महीनों से BJP सांसद पर HARRASMENT का आरोप लगा रहे हैं. कहां है FIR? कहां है BJP मंत्री और Agent संस्थाएं?
पिछले 5 दिनों में असम के CM के इशारे पर मुझे कर्नाटक में प्रचार से रोकने के लिए फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। लेकिन देश के Olympian महीनों से BJP सांसद पर HARRASMENT का आरोप लगा रहे है -कहाँ है FIR? -कहाँ है BJP मंत्री और Agent संस्थाएं? Jan'23 Today pic.twitter.com/tip5qGTGgH
कांग्रेस ने हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाया आरोप कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अंगकिता दत्ता को थाने में जाकर श्रीनिवास बीवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने को कहा था.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











