
श्रीनगर: CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद, दो घायल
AajTak
श्रीनगर में CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला हुआ है. ये हमला लावापोरा इलाके में हुआ है. CRPF पार्टी पर हमले में 2 जवान शहीद हो गए. जबकि घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
श्रीनगर में CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला हुआ है. ये हमला लावापोरा इलाके में हुआ है. CRPF पार्टी पर हमले में दो जवान शहीद हो गए, जबकि दो जवान घायल भी हुए. घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि लावापोरा इलाके में गुरुवार दोपहर को आतंकियों ने CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया. आईजी ने बताया कि इस हमले में CRPF के दो जवान शहीद हो गए और दो जवान घायल हुए हैं. घायलों को फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उनका इलाज जारी है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











