
श्रावणी मेले में आगरा के राजेश्वर मंदिर में समुदाय विशेष के लोग नहीं लगा पाएंगे दुकान, कमेटी का फैसला
AajTak
श्रावणी मेले के मौके पर आगरा के चर्चित राजेश्वर मंदिर में समुदाय विशेष के लोग इस बार पूजा सामग्री की दुकान नहीं लगा पाएंगे. इस बात का फैसला मंदिर कमेटी ने किया है, जिस पर अब सवाल उठ रहे हैं.
आगरा के प्राचीन राजेश्वर मंदिर के परिसर में सावन के पहले समोवार को लगने वाले मेले में इस बार समुदाय विशेष के लोगों को पूजा सामग्री की दुकानें नहीं लगाने दी जाएंगी. मंदिर कमेटी पदाधिकारियों ने इस बात का ऐलान कर दिया है.
मेला कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है देश मे चल रही मौजूदा गतिविधियों और पूर्व में हुए 'थूक कांड' को देखते हुए इस बात का फैसला लिया गया है. मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने दो टूक कहा कि समुदाय विशेष के लोगों को किसी भी सूरत में मंदिर के आसपास पूजा सामग्री की दुकानें नहीं लगाने दी जाएंगी.
कमेटी पदाधिकारियों का कहना है कि हर साल लगने वाले प्रसिद्ध राजेश्वर मंदिर में लाखों की संख्या में महिला भक्त पहुंचती हैं. ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है कि समुदाय विशेष के लोग मंदिर परिसर से दूर ही रहे.
पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि समुदाय विशेष के लोग मंदिर से दूर अपनी दुकानें लगा सकते हैं लेकिन पूजा सामग्री की दुकान उन्हें कहीं भी नहीं लगाने दी जाएंगी. 800 साल प्राचीन राजेश्वर मंदिर में 18 जुलाई को विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा.
आगरा के अलावा आसपास के जिलों और राज्यों से भी श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए राजेश्वर मंदिर आते हैं. मेले में लाखों की भीड़ पहुंचती है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मेले के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग दुकान लगाने के लिए आते हैं.
मेले में विशेष समुदाय के लोगों की दुकान पहले से लगती आ रही हैं या नहीं इस बाबत विशेष रूप से किसी भी स्थानीय को जानकारी नहीं है. अनुमान को आधार बनाकर सब विशेष समुदाय के लोगों के दुकान लगाने की बात कह रहे है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











