
श्रद्धा मर्डर केस: आफताब का परिवार हुआ अंडरग्राउंड? तलाश में जुटी दिल्ली और मुंबई पुलिस
AajTak
सूत्रों के मुताबिक आफताब के परिवार ने कुछ समय पहले ही नया नगर में एक मकान किराए पर लिया था. लेकिन अब परिवार वहां नहीं है. आफताब के माता-पिता और भाई का फोन भी बंद बताया जा रहा है. वहीं आरोपी के दोस्तों को भी उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं है.
श्रद्धा मर्डर केस का खुलासा करने के लिए दिल्ली पुलिस एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. अलग-अलग टीमें अलग-अलग लोकेशन पर जांच में जुटी हैं. एक टीम ने मुंबई में भी मोर्चा संभाल रखा है. यहां पुलिस टीम ने वसई इलाके की रीगल बिल्डिंग में पूछताछ की, जहां श्रद्धा और आफताब रहते थे. अब पुलिस को आरोपी के परिवार की भी तलाश है, घर शिफ्ट करने के बाद से जिनका कोई अता-पता ही नहीं है. परिवार की तलाश में महाराष्ट्र की नया नगर पुलिस और मानिकपुर पुलिस ने भी टीमें गठित की हैं.
सूत्रों के मुताबिक आफताब के परिवार ने कुछ समय पहले ही नया नगर में एक मकान किराए पर लिया था. लेकिन अब परिवार वहां नहीं है. आफताब के माता-पिता और भाई का फोन भी बंद बताया जा रहा है. वहीं आरोपी के दोस्तों को भी उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं है. दरअसल, मामले से जुड़ी एक गवाह ने दावा किया था कि आऱोपी के परिवार को श्रद्धा के साथ रोज-रोज हो रही मारपीट के बारे में जानकारी थी और उन्हीं ने आफताब को संरक्षण दे रखा था.
मुंबई के वसई से सटे नालासोपारा की रहने वाली पूनम बिड़लान ने दिल्ली पुलिस को बताया था कि जब श्रद्धा और आफताब एवर शाइन इलाके में रहने के लिए आये तो तब श्रद्धा उनके पास 3 बार मदद मागंने के लिए आई थी. एक बार तो पूनम श्रद्धा को साथ लेकर तुलिंज पुलिस थाने भी पहुंची और शिकायत दर्ज करायी. अगले दिन इस मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज करने की तैयारी थी. श्रद्धा भी तैयार हो गयी थी. लेकिन आरोपी के मां- बाप ने श्रद्धा को कन्विंस कर लिया था. पूनम ने आरोप लगाया था कि आफताब को उसके मां-बाप ने संरक्षण दे रखा था.
तालाब खाली करा रही दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस को इस हत्याकांड में बड़ा इनपुट मिला है. जिसके आधार पर पुलिस छतरपुर एनक्लेव स्थित तालाब को खाली कराने में जुटी है. दरअसल, पुलिस को जानकारी मिली है कि इसी तालाब में कातिल आफताब ने श्रद्धा का सिर फेंका था. पुलिस नगर निगम की टीम के साथ श्रद्धा के सिर की तलाश में जुटी है. माना जा रहा है कि अगर यहां से पुलिस को सिर मिल जाता है तो इस केस का खुलासा होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. हालांकि पुलिस के लिए हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी अभी बड़ी चुनौती बना हुआ है.
आज आफताब को लेकर फ्लैट पर गई थी

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







