
श्रद्धा मर्डर केसः सबूत, सुराग और सवाल... मौका-ए-वारदात से जंगल तक खाक छान रही है दिल्ली पुलिस
AajTak
पुलिस ने बुधवार को फिर से जंगल में श्रद्धा की लाश के टुकड़ों की तलाश की. दिल्ली पुलिस ने महरौली के पास जंगलों का चप्पा-चप्पा छान मारा और इस मर्डर केस के सबूतों को खोजने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस ने पूरे जंगल की किलेबंदी कर रखी थी.
दिल दहला देने वाले श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस में सबूतों की तलाश पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. पुलिस ने बुधवार को फिर से जंगल में श्रद्धा की लाश के टुकड़ों की तलाश की. दिल्ली पुलिस ने महरौली के पास जंगलों का चप्पा-चप्पा छान मारा और इस मर्डर केस के सबूतों को खोजने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस ने पूरे जंगल की किलेबंदी कर रखी थी. साथ ही मौका-ए-वारदात पर भी वारदात का क्राइम सीन क्रिएट किया गया. असल में सबूतों के अलावा पुलिस के सामने ऐसे कई सवाल हैं, जिनके जवाब उसे तलाश करने है.
पुलिस के सामने कई चुनौतियां
श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस के सामने कई चुनौतियां हैं. सबसे बड़ी चुनौती आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ सबूत जुटाने की है. पुलिस को अभी तक श्रद्धा के शरीर के सारे टुकड़े नहीं मिले हैं. इतना ही नहीं अभी तक ये भी पता नहीं चल पाया है कि उसका सिर कहां है? ऐसे में कई सवाल भी हैं, जो दिल्ली पुलिस को परेशान कर रहे हैं. मसलन-
- लाश के जो टुकड़े मिले हैं वो श्रद्धा के हैं या नहीं? - वो हथियार कहां है जिससे वारदात को अंजाम दिया गया? - अगर आफताब ने श्रद्दा की हत्या की तो कब? - श्रद्धा वॉल्कर का मोबाइल कहां हैं?
जांच अधिकारियों की बैठक
इस केस की छानबीन में जुटे पुलिस महकमे के आला अधिकारी बैठक पर बैठक कर रहे हैं और पुख्ता जांच के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं. पुलिस को केस से जुड़ी चुनौतियां के बारे में पता है, इसलिए बार-बार जंगलों से लाश के टुकड़े तलाशने की कोशिश की जा रही है. इससे पहले मंगलवर को भी कई घंटों तक जंगल में सर्च ऑपरेशन चला था, ताकि सबूत नहीं मिलने की हालात में जांच की रणनीति में बदलाव किया जा सके.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











