
श्मशान में चिता से उठ खड़ा हुआ मुर्दा, ओम-ओम की आवाज के साथ चलने लगी थी सांसें
AajTak
एमपी के अशोक नगर जिले में आज मुक्तिधाम में उस समय खलबली मच गई जब एक लाश चिता से उठ कर बैठ गई और आवाज निकालने लगी. इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर और एम्बुलेंस को फोन किया.
एमपी के अशोकनगर जिले में गुरुवार को मुक्तिधाम में उस समय खलबली मच गई जब एक लाश चिता से उठ कर बैठ गई और आवाज निकालने लगी. इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर और एम्बुलेंस को फोन किया. (अशोकनगर से राहुल कुमार जैन की रिपोर्ट) मुक्तिधाम में डॉक्टर भी पहुंचे और एम्बुलेंस भी पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद भी परिजन नहीं माने तो उस मृतक को फिर जिला अस्पताल ले गये जहा उसकी जांच हुई पर वहां भी उसे मृत घोषित कर दिया गया. पूरा मामला अशोक नगर का है जहां अनिल जैन नाम के युवक की तबीयत खराब होने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था. करीब 15 दिनों से वह जिला अस्पताल में भर्ती था. मृतक के भाई का कहना है कि उसे कोरोना की शिकायत थी और गुरुवार सुबह डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया पर जब हम उसे मुक्तिधाम लेकर आये तो उसके शरीर में हलचल हुई और ओम, ओम की आवाज भी आई और वह उठ कर बैठ गया.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












