
श्मशान घाट में हो रहा था शव का अंतिम संस्कार, तभी ऐसा क्या हुआ कि लोग एक-दूसरे पर करने लगे हमला, Video
AajTak
झारखंड के धनबाद में अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट पर माहौल अचानक हिंसक हो गया, जब दो गुटों के बीच मारपीट और पथराव शुरू हो गया. दरअसल, दामोदर नदी घाट पर शव जलाने को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है, लेकिन पुलिस की तैनाती के बाद स्थिति नियंत्रण में है.
झारखंड के धनबाद में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के बीच लोगों के बीच विवाद हो गया और लोग एक-दूसरे पर हमला करने लगे. दो गुटों के बीच मारपीट और पथराव में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, वहीं कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा है. स्थिति बिगड़ने पर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिसके बाद माहौल शांत हुआ.
दरअसल, यह मामला धनबाद के भाटडीह ओपी क्षेत्र के तेतुलिया धौड़ा गांव का है. यहां दामोदर नदी घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर तेतुलिया धौड़ा और कुम्हारडीह बस्ती के लोगों के बीच विवाद हो गया था. मृतक के परिजन शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे, लेकिन घाट पर पहले से मौजूद महिलाओं ने शव को दूसरी जगह जलाने की बात कही. इसी को लेकर दोनों पक्षों में बहस होने लगी, जिसके बाद मारपीट हुई. उस वक्त मामला किसी तरह शांत हो गया.
यहां देखें Video
इसके बाद शनिवार को कुम्हारडीह बस्ती के लोग अचानक तेतुलिया धौड़ा गांव पहुंच गए और वहां के लोगों पर हमला कर दिया. दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई. इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, वहीं कई घरों को भी नुकसान हुआ. झड़प के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
यह भी पढ़ें: UP: शारदा नदी में नाव पलटी, 3 की मौत, रेस्क्यू कर 7 लोगों की बचाई जान, अंतिम संस्कार में जा रहे थे ग्रामीण
घटना की सूचना मिलते ही भाटडीह ओपी समेत पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर दोनों पक्षों को शांत कराया गया. घटना को लेकर बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी. इस मामले में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है. दोनों पक्षों में से किसी ने कोई भी शिकायत नहीं की है. फिलहाल माहौल शांतिपूर्ण है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










