
शौच के लिए निकली नाबालिग से गैंगरेप, गुजरात पुलिस ने 8 आरोपियों को धर दबोचा
AajTak
नवसारी में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां 15 साल की एक लड़की के साथ 8 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया. हैवानियत का आलम यह था कि विरोध करने पर किशोरी को पीटा गया और फिर बारी-बारी से दरिंदगी की गई. पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
गुजरात के नवसारी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां वांसदा कस्बे के एक गांव में 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है.
जानकारी के मुताबिक, ये घटना 7 जनवरी की रात की है. पीड़िता रात 10:30 बजे घर से शौच के लिए बाहर निकली थी. इसी दौरान तीन मोटरसाइकिल सवार युवक वहां पहुंचे. बताया जा रहा है कि ये तीनों युवक पीड़िता और उसके परिवार के जान-पहचान वाले थे. आरोपियों ने किशोरी को जबरन अगवा कर लिया. करीब 2.5 से 3 किलोमीटर दूर एक दूसरे गांव में ले गए.
पीड़िता को अगवा कर आरोपी उसे एक कमरे में ले गए, जो पानी की टंकी के पास स्थित था. वहां पहले से ही पांच अन्य आरोपी एक कार के साथ इंतजार कर रहे थे. आरोपियों ने पीड़िता के सामने शारीरिक संबंध बनाने की मांग रखी. जब किशोरी ने इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई. इसके बाद सभी आठों दरिंदों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया.
इस दौरान कुछ आरोपियों ने पीड़िता के हाथ-पैर पकड़कर उसे नीचे दबाए रखा ताकि वह शोर न मचा सके. बुधवार की रात करीब 8 बजे परिवार सो गया था, लेकिन जब पिता जागे तो बेटी बिस्तर पर नहीं थी. पूरी रात परिजन उसे गांव और आस-पड़ोस में ढूंढते रहे. गुरुवार तड़के पीड़िता घर के बाहर खड़ी परिवार की वैन के अंदर मिली. डर के मारे उसने घर का दरवाजा नहीं खटखटाया था.
माता-पिता ने जब पीड़िता से पूछताछ की, तो उसने अपने साथ हुई आपबीती सुनाई. डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस बीवी गोहिल ने बताया कि गुरुवार को शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों में से सात की उम्र 20 से 21 साल के बीच है, जबकि एक आरोपी नाबालिग है. कोर्ट ने आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






