
'शोले के जय' बने किसान, टंकी पर चढ़कर किया आंदोलन, फसल बर्बादी पर मुआवजे की मांग
AajTak
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में किसानों द्वारा विरोध का एक अनोखा नजारा देखने को मिला. दरअसल, भारी बारिश से बर्बाद हुई फसल पर मुआवजे की मांग को लेकर शोले स्टाइल में टंकी पर चढ़कर किसान विरोध प्रदर्शन करते नजर आए.
महाराष्ट्र में इस साल बारिश की मार किसानों पर काफी ज्यादा पड़ी है. फसलों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है. सबसे खराब हालात मराठावाड़ा की रही है. यहां हजारों एकड़ फसलें बारिश और बाढ़ के चलते डूब गईं. अब किसान इन फसलों पर मुआवजे की मांग के लिए आंदोलन कर रहे हैं.
शोले स्टाइल में किया आंदोलन
औरंगाबाद के किसान 'शोले' स्टाइल में जय बनकर टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए. किसानों का कहना है फसल बर्बाद होने के बाद सरकार ने अब तक हमारी कोई मदद नहीं की. बर्बाद हुई फसलों का पंचनामा तक नहीं हो पाया है. सरकार को तुरंत हमारी मदद करनी चाहिए इसी मांग के साथ किसान पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करने लगें.
किसानों ने दी चेतावनी
किसानों का कहना है कि कृषि मंत्री हमारे ही जिले के हैं फिर भी किसान परेशान हैं. अभी तक कोई भी सरकारी अधिकारी फसलों का जायजा लेने नहीं पहुंचा है. किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार वक्त पर उनकी बात नहीं सुनेगी तो किसान आंदोलन करने के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












