
शोपियां में आतंकियों के सीक्रेट ठिकाने को सुरक्षा बलों ने किया ध्वस्त, मौके से भाग चुके थे आतंकी
AajTak
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के सीक्रेट ठिकाने को ध्वस्त कर दिया. खुफिया इनपुट मिलने के बाद जवानों ने इलाकों की घेराबंदी कर जांच की और उनके हाइड आउट का पता लगा कर उसे खत्म कर दिया. हालांकि आतंकियों को इसकी भनक लग गई थी इसलिए वो सारा सामान वहीं छोड़कर मौके से पहले ही फरार हो गए थे.
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने रविवार को केलर वन क्षेत्र में आतंकियों के एक सीक्रेट ठिकाने को खोज कर उसे नष्ट कर दिया. यह कार्रवाई एक विशेष खुफिया सूचना के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) के दौरान की गई.
रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा बलों ने अभियान के दौरान जंगल के भीतर एक गुप्त ठिकाने का पता लगाया, जहां से कुछ बर्तन और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद हुईं. हालांकि, आतंकवादी वहां से पहले ही भागने में सफल रहे.
सीक्रेट ठिकाने को किया ध्वस्त
अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन रविवार सुबह शुरू किया गया था. खुफिया सूचना मिली थी कि इलाके में आतंकवादियों ने अपना ठिकाना बना रखा है. जब सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की गहन तलाशी ली, तो जंगल के अंदर छिपा यह ठिकाना सामने आया.
ठिकाने को नष्ट करने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया और तलाशी अभियान जारी रखा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य संदिग्ध तत्व वहां मौजूद न हो. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि बरामद सामग्री से यह साफ है कि ठिकाना आतंकवादियों के रहने और उनकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









