
शॉल ओढ़कर बाइक से आए बदमाश, जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 की मौत, स्पॉट से 40 खोखे बरामद
AajTak
हरियाणा के यमुनानगर में खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक गांव में शॉल ओढ़कर बाइक से आए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस वारदात में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
हरियाणा के यमुनानगर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक गांव में दिनदहाड़े चार-पांच हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. वहीं एक अन्य घायल हो गया. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है.
एजेंसी के अनुसार, यमुनानगर में तीन लोग लाखा सिंह खेरी इलाके में जिम से निकलकर अपनी गाड़ी में बैठने जा रहे थे, उसी दौरान चार-पांच नकाबपोश हथियारबंद हमलावर वहां बाइक से आए और कई राउंड गोलियां चला दीं. इस दौरान गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस का कहना है कि हमलावरों ने शॉल ओढ़ रखी था. घटनास्थल से करीब 40 खाली कारतूस बरामद किए गए हैं. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे क्या वजह रही, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है.
यह भी पढ़ें: 'बेटा सुधर जाओ...', प्रिंसिपल की जरा सी डांट से चिढ़ा 12वीं का छात्र, गोली मारकर ले ली 'सर' की जान!
इस वारदात में मारे गए लोगों की पहचान सहारनपुर के 38 वर्षीय पंकज मलिक और यमुनानगर के 32 वर्षीय वरिंदर के रूप में हुई है. वहीं यमुनानगर के रहने वाले उनके घायल दोस्त अर्जुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि बदमाश ताबड़तोड़ गोलीबारी कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि अर्जुन ने भागने की कोशिश की, बदमाशों ने उसका पीछा किया और गोलियां चलाईं. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना की सूचना के बाद पुलिस अफसर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक राजीव देसवाल ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनकी पहचान ताजेवाला गांव के रहने वाले अरबाज और छछरौली के रहने वाले सचिन के रूप में हुई है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









