
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग ने जलाई पूरी बिल्डिंग, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
AajTak
महाराष्ट्र के संभाजीनगर में शॉर्ट सर्किट से एक दुकान में लगी आग एक परिवार के लिए काल बन गई. दरअसल, दुकान में लगी आग ने पूरी तीन मंजिला बिल्डिंग को अपनी जद में ले लिया. इस कारण दूसरे फ्लोर पर गहरी नींद में सो रहे एक परिवार के सात लोगों की जलने से मौत हो गई.
संभाजीनगर के छावनी इलाके में तीन मंजिला इमारत में मंगलवार रात आग लगने से एक ही परिवार के सात लोगों की दम घुटने और झुलसने से मौत हो गई. सभी मरने वाले एक ही परिवार के हैं. इनमें दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं. बताया जाता है कि देर रात तकरीबन 3:30 बजे के करीब घर में आग लगी थी.
मिली जानकारी के अनुसार संभाजीनगर के छावनी परीसर की एक कपड़े और टेलर की दुकान में आग लग गई. देखते ही देखते आगे इतनी बढ़ गई कि बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर तक पहुंच गई. तीनों ही फ्लोर पर अलग-अलग परिवार के लोग रहते हैं. नीचे एक दुकान थी जहां पर कच्चे कपड़े मिलते थे और इसी में टेलर की भी एक दुकान थी.
शॉर्ट सर्किट से बिल्डिंग में लगी आग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लग थी. आग में एक ही परिवार की मां, दो बेटे, दो बहू और दो मासूम बच्चों की जान चली गई.आग लगने की जानकारी मिलते ही छावनी परिसर में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची. इस हादसे में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को भी आग का सामना करना पड़ा और वे भी थोड़ा घायल हो गए.
दूसरे फ्लोर पर रहने वाला पूरा परिवार राख आग लगने वाली बिल्डिंग के पहले और तीसरे फ्लोर पर रहने वाले लोग बच गए. घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि पहले और तीसरे फ्लोर पर जो लोग रहते थे, वेलोग बच गए. लेकिन बीच के फ्लोर पर रहने वाले एक परिवार के सभी सात लोगों की इस हादसे में जान चली गई है.
फर्स्ट फ्लोर और तीसरी मंजिल पर रहने वाला परिवार सुरक्षित घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि जिस समय आग लगी. उस वक्त फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले असलम टेलर, जिसकी कपड़ों की दुकान है. उसक परिवार को नीचे उतार लिया गया और थर्ड फ्लोर पर रहने वाले एक व्यक्ति जो निजी कंपनी में ड्राइवर है. वह अपनी पत्नी के साथ टेरिस पर से दूसरी टेरिस पर छालांग लगाकर बच गया.
आग की वजह से जिनकी मृत्यु हुई हैं, उनमें हमीदा बेगम (50 साल), हमीदा के बेटे शेख सोहेल (35 साल) और वसीम शेख (30 साल), हमीदा बेगम की बहू तनवीर बेगम (25 साल) और रेशमा बेगम (22 साल) और वसीम शेख के दोनों बच्चे असीम वसीम शेख (3 साल) और बहन महिनूर वसीम शेख (2 साल) शामिल हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.








