
शैतान का टैटू, 2 कत्ल, 77 दिन और 7 सुलगते सवाल... ऐसे पकड़ी गई जबलपुर की 'कातिल जोड़ी'
AajTak
मध्य प्रदेश के जबलपुर में 15 मार्च को हुए डबल मर्डर केस में एक बेटी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिल कर अपने ही पिता और 8 साल के छोटे से भाई का क़त्ल कर दिया था. इसके बाद भाई की लाश फ्रिज में ठूंस दी थी. अब 77 दिन बाद इस केस के दोनों आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ चुके हैं.
मध्य प्रदेश के जबलपुर में 15 मार्च को हुए डबल मर्डर केस में एक बेटी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिल कर अपने ही पिता और 8 साल के छोटे से भाई का क़त्ल कर दिया था. इसके बाद भाई की लाश फ्रिज में ठूंस दी थी. अब 77 दिन बाद इस केस के दोनों आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ चुके हैं. लेकिन इसके साथ ही इस डबल मर्डर से जुड़ी एक ऐसी साजिश सामने आई है, जिसे सुन कर पुलिसवाले भी सकते में हैं. वो साजिश जिसमें 'पांच सिर वाला एक शैतान' भी है. इस शैतान की पांच लोगों के नाम वाली 'किल-लिस्ट' भी है.
रौंगटे खड़े कर देने वाले एक डबल मर्डर केस का दी एंड कुछ ऐसा होगा, ये किसी ने नहीं सोचा था. जबलपुर में ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिल कर अपने पिता और 8 साल के भाई की जान लेकर भाई को लाश को फ्रिज में ठूंस देने वाली लड़की पहले हरिद्वार से पकड़ी गई और फिर उसके दो दिन बाद सनकी ब्वॉयफ्रेंड ने आधी रात को जबलपुर के ही सिविल लाइन थाने में सरेंडर कर दिया. 77 दिनों तक पुलिस को भगा-भगा कर दिन में तारे दिखा देने वाले मुकुल सिंह ने 30 और 31 मई की दरम्यानी रात को 11.45 बजे थाने में सरेंडर किया है.
उसे देखकर पुलिसवालों को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ. चेहरे पर कपड़ा बंधा होने की वजह से पुलिस तो अपने इस मोस्ट वॉन्टेड मुल्जिम को भी पहचान नहीं सकी, लेकिन मुकुल सिंह ने खुद ही चेहरे से कपड़ा हटाते हुए कहा, ''मैं मुकुल सिंह हूं. वही मुकिल सिंह, जिसने 15 मार्च को मिलेनियम कॉलोनी में राजकुमार और तनिष्क की हत्या की थी.'' आधी रात थाने में गठिले बदन वाले इस नौजवान की मुंह से ये बातें सुन कर पुलिस वाले अपनी कुर्सी से उछल गए. उन्होंने फौरन मुकुल को गिरफ्तार करके आला अफसरों को इसकी खबर दी.
बस, फिर तो इसके चंद मिनटों के अंदर ही मुकुल सिंह जबलपुर पुलिस के टॉप अफ़सरों के सामने था और आधी रात ही उसके इंटैरोगेशन की शुरुआत हो गई. उसके सामने पांच सुलगते हुए सवाल थे. मुकुल ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर उसके पिता राजकुमार विश्वकर्मा और उनके मासूम बेटे तनिष्क की जान क्यों ली? इस भयानक दोहरे कत्ल की वजह क्या थी? कत्ल के बाद उनके आगे की प्लानिंग क्या थी? वारदात के बाद पूरे 75 दिनों तक वो कहां-कहां भटकते रहे? मुकुल के सीने में बने शैतान के टैटू का इस मर्डर केस से क्या वास्ता है? उसकी किल लिस्ट में इन दो कत्ल के अलावा और किस-किसका नाम था? इन सभी सवालों के जवाब को जानने से पहले कत्ल की वो कहानी जान लीजिए, जिसने देश को झकझोर दिया था.
15 मार्च, 2024. मिलेनियम कॉलोनी जबलपुर. उस रोज सुबह घर की बेटी काव्या ने रिश्तेदारों को अपने मोबाइल फोन से एक वॉयस मैसेज भेजा, जिसमें उसने कहा कि उसके पड़ोस में रहने वाले मुकुल सिंह ने उसके पिता और भाई की हत्या कर दी है. जबलपुर के बाहर रहने वाले रिश्तेदारों ने ये मैसेज देर से देखा, लेकिन जैसे ही उन्होंने ये वॉयस मैसेज सुना उनके होश उड़ गए. अगले ही पल जबलपुर पुलिस मिलेनियम कॉलोनी के इस मकान में थी. वॉयस मैसेज में कही गई बातों के मुताबिक ही राजकुमार विश्वकर्मा और उनके 8 साल के मासूम बेटे का कत्ल हो चुका था. कातिल ने तेज धार हथियार से सिर गले और जिस्म के दूसरे हिस्सों में घातक वार कर दोनों की जान ले ली थी. बच्चों की लाश को फ्रिज के अंदर ही ठूंस दिया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







