
शेविंग करना छोड़ा, दाढ़ी-मूंछ से महिला को हुआ प्यार!
AajTak
एक महिला पर सोशल मीडिया कैंपेन का ऐसा असर हुआ कि उनकी जिंदगी बदल गई. वह अपनी लुक को लेकर सोसायटी से डरा करती थीं. वह रोजाना शेविंग करती थीं. लेकिन अब चेहरे पर घनी दाढ़ी और मूंछ उग जाने के बावजूद वह शेविंग नहीं करती हैं. महिला ने कहा कि अब वह ज्यादा कॉन्फिडेंट महसूस करती हैं.
दाढ़ी-मूंछ की वजह से एक महिला को दशकों तक ताने और इनसिक्योरिटी झेलनी पड़ी. लेकिन अब महिला, दाढ़ी-मूंछ से प्यार करने लगी हैं.
महिला का कहना है कि वह इससे अब ऊपर उठ चुकी हैं. अब महिला दाढ़ी शेव नहीं करती हैं. लेकिन खुद को कॉन्फिडेंट मानती हैं.
महिला का नाम अनीसा बेनेट है. वह कनाडा के न्यूफाउंडलैंड की रहनेवाली हैं. अनियमित पीरियड्स के बाद 12 साल की उम्र में बेनेट पहली बार हार्मोनल डिसऑर्डर पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम से ग्रसित पाई गई थीं.
इसी दौरान उनके अंदर हिर्सुटिज्म डेवलप हो गया. मायो क्लिनिक के मुताबिक, हिर्सुटिज्म ऐसी अवस्था को कहते हैं जिसमें शरीर पर बहुत ज्यादा बाल उगने लगते हैं.
41 साल की बेनेट ने कहा- प्यूबर्टी की शुरुआत से ही मेरी मूंछ उगने लगी थी. इस वजह से स्कूल में भी साथी मुझे छेड़ा करते थे. तब सब मुझे ‘बंदर’ और दूसरे नामों से चिढ़ाते थे.
टीनएज में बेनेट की मां, उनकी मूंछ को ब्लीच कर दिया करती थीं. लेकिन बढ़ती उम्र के साथ मूंछ और दाढ़ी घनी होने लगी. अब उनके चेहरे, हाथ, छाती, पेट और पैरों पर घने बाल हैं.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











