
शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 700 अंक टूटा... Hero और Tata Steel के शेयर बिखरे
AajTak
Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार आज बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. मिड और स्मॉल कैप शेयरों सबसे ज्यादा दबाव है. निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है.
कमोजर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर मार्केट (Share Market) में आज बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी (Nifty), दोनों ही इंडेक्स बुधवार की सुबह गिरावट के साथ खुले. सुबह 11 बजे 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1.03 फीसदी या 685.39 की गिरावट के साथ 65,773.92 पर कारोबार करते हुए नजर आया. निफ्टी भी 1.02 फीसदी की गिरावट के साथ 19,533.10 पर ट्रेड कर रहा था. जैसे जैसे कारोबार आगे बढ़ा सेंसेक्स 700 अंक टूट गया. मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी गिरावट देखने को मिल रही है क्योंकि निफ्टी मिडकैप 100 में 0.31 फीसदी और स्मॉल-कैप में 0.10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
वॉल स्ट्रीट का एशियाई बाजारों पर दबाव
एशियाई बाजारों पर नजर आ रहा दबाव वॉल स्ट्रीट में ओवरनाइट आई गिरावट के असर को दर्शा रहा है. क्योंकि आंकड़ों से संकेत मिलता है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में बढ़ोतरी के बावजूद लेबर मार्केट में तंगी की स्थिति है. इसके अलावा, रेटिंग एजेंसी फिच ने अगले तीन वर्षों में संभावित वित्तीय गिरावट का हवाला देते हुए अमेरिका के लॉन्ग टर्म कर्ज रेटिंग को AAA से घटाकर AA+ कर दिया है.
प्रमुख सेक्टरों के स्टॉक में गिरावट
भारतीय बाजार में आज के कारोबार में प्रमुख सेक्टरों में दबाव नजर आ रहा है. निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा और रियल्टी समेत ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान में नजर आ रहा है. निफ्टी बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी मेटल, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्रमशः 0.57 फीसदी, 0.55 फीसदी, 1.03 फीसदी, 0.52 फीसदी और 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ एनएसईर पर कमजोर नजर आ रहे हैं. आज के कारोबार में हेवीवेट शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है.
हीरो मोटोकॉर्प में भारी गिरावट

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












