
शेयर निवेश के नाम पर 600 लोगों से 380 करोड़ ठगने वाला मुंबई से भागकर तपोवन में छिपा हुआ था, उठा लाई पुलिस
AajTak
महाराष्ट्र के मुंबई में एक व्यक्ति ने इन्वेस्टमेंट से अच्छे रिटर्न का दावा करते हुए लोगों से करोड़ों रुपए ठगे और फरार हो गया है. इसके बाद पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी को उत्तरखंड से पकड़ा.
मुंबई (Mumbai) में इन्वेस्टमेंट पर अच्छे रिटर्न का वादा करके एक व्यक्ति ने 600 से ज्यादा निवेशकों के साथ कथित तौर पर 380 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है. लोगों के साथ ठगी करने के बाद वह फरार हो गया है. आरोपी को अब उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है. एजेंसी के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अंबर दलाल को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की एक टीम ने मंगलवार को उत्तराखंड के एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल तपोवन से पकड़ा.
अधिकारी ने बताया कि निवेशकों को धोखा देकर भाग 59 वर्षीय व्यक्ति को पकड़े जाने के बाद मुंबई लाया गया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. दलाल ने अपनी कंपनी रिट्ज कंसल्टेंसी सर्विसेज (Ritz Consultancy Services) के जरिए इन्वेस्टमेंट पर निवेशकों को 1.6 से 1.8 फीसदी मासिक रिटर्न का वादा किया था. उसने निवेशकों से कहा था कि उनका पैसा कमोडिटी में लगाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: 1000 कारें ऑर्डर पर मंगवाई, लेकिन नहीं किया पेमेंट! वो सरकार जिसने की 2,600 करोड़ की ठगी
बता दें कि शुरुआत में उसने कुछ निवेशकों को वादे के मुताबिक रिटर्न दिए लेकिन बाद में ऐसा करना बंद कर दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि 56 पीड़ित निवेशकों के एक ग्रुप ने पुलिस से संपर्क किया और घोटाले में 380 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया. अधिकारी ने कहा कि दलाल के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया गया था और जांच EOW को सौंप दी गई थी, जिसके बाद आरोपी को उत्तराखंड में पाया गया.
पुलिस के द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र के इन्वेस्टर्स के हित संरक्षण अधिनियम (एमपीआईडी अधिनियम) की प्रासंगिक धाराएं भी लगाई गई हैं. अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद दलाल को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे 1 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











