
शेयर करना चाहते हैं अपना Aadhaar Card? इन 6 टिप्स को न भूलें, नहीं होगा फर्जीवाड़ा
AajTak
Aadhaar Card को लेकर सरकार ने एक नई एडवाइजरी जारी की थी. लेकिन, फिर इस पर कंफ्यूजन होने पर इसे वापस ले लिया गया. आप कुछ टिप्स को फॉलो करके आधार कार्ड को सेफ रख सकते हैं.
आधार कार्ड इन दिनों काफी अहम हो चुका है. चाहे सिम खरीदने जाएं या फिर होटल चेक इन. लगभग हर जगह आपसे आधार नंबर मांगा जाता है. हालांकि, इसकी सेफ्टी के को लेकर भी सवाल उठते हैं. इस वजह से आपको Aadhaar को लेकर कुछ सेफ्टी टिप्स फॉलो करने चाहिए.
Aadhaar Card को हमेशा UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड
Aadhaar Card कभी भी किसी अनजान लिंक पर क्लिक करके ना डाउनलोड करें. इसको लेकर यूजर्स को कई फ्रॉड लिंक भी सेंड किए जाते हैं. लेकिन आप हमेशा UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट से ही आधार कार्ड को डाउनलोड करें. इसे आप https://eaadhaar.uidai.gov.in/genricDownloadAadhaar से डाउनलोड कर सकते हैं.
Aadhaar Card
e-Aadhaar डाउनलोड करने के लिए आप कभी भी पब्लिक पीसी या लैपटॉप का यूज ना करें. इस डाक्यूमेंट को कभी भी इंटरनेट कैफे से डाउनलोड ना करें. अगर आप ऐसा करते हैं तो डाउनलोड हो जाने के बाद सभी कॉपी और हिस्ट्री को डिलीट कर दें.
Aadhaar को लॉक करके सिक्योर रखें डेटा

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












