
शेन वॉर्न: क्रिकेट के मैदान का सबसे बड़ा जादूगर, जिसने बॉल को अपने वश में किया था
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न अब हमारे बीच नहीं रहे. क्रिकेट के मैदान पर खड़े वो सबसे बड़े जादूगर थे, जिनके इशारों पर बॉल नाचती थी. शुक्रवार को थाईलैंड में 52 साल की उम्र में शेन वॉर्न का हार्टअटैक की वजह से निधन हुआ.
इंडिया और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच देखने के लिए मैं मोहाली आया हुआ था. दिन भर की थकान के बाद कमरे में घुसते ही बिस्तर पर गिरा और सो गया. एक फ़ोन कॉल ने जगाया. उधर से पहला वाक्य था, 'शेन वॉर्न की खबर सुनी?' मैं नींद में था और समझने में कुछ देर लगी. हड़बड़ी में ख़बरों की वेबसाइट्स खंगाली और तुरंत शेन वॉर्न की प्रोफ़ाइल पढ़ने लगा. # 145 टेस्ट मैच, 708 विकेट. # 194 वन-डे मैच, 293 विकेट. # फ़र्स्ट क्लास में 1319 विकेट. # विज़डन के सदी के पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में एक. # अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज़्यादा गेंदें फेंकने वाला खिलाड़ी. लेकिन बहुत कुछ ऐसा है जो आंकड़ों की शक्ल में सामने नहीं रखा जा सकता. मसलन, शेन वॉर्न ने लेग स्पिन की विधा को किस जगह पहुंचाया. सफ़ेद बालों वाले इस गेंदबाज़ ने माइक गैटिंग के सामने से गेंद को जैसे निकालकर विकेटों की राह दिखायी, दुनिया ने ऐसा कारनामा पहले कभी नहीं देखा था. और ये सबूत था कि आने वाले सालों में हम जो भी देखने वाले थे, वो सब कुछ कारनामे की केटेगरी में बड़ी आसानी से रखा जा सकता था. शेन वॉर्न ने जब ये ऐलान किया था कि ऐशेज़ का पांचवां टेस्ट इंग्लैंड में उनका आख़िरी मैच होगा, ओवल मैदान के बाहर सुबह 8 बजे से लाइनें देखी जाने लगी थीं. हज़ारों लोग ये मैच देखने के लिए आ रहे थे. टिकट बेचने वालों ने स्टेडियम के बाहर 1400 डॉलर मांगने शुरू किये. ओवल मैदान के सामने एक पेंटहाउस है, जिससे मैदान में चल रहा खेल साफ़ देखा जा सकता है, 5 दिन के लिए 55 हज़ार डॉलर में किराये पर दिया जा चुका था. ऑस्ट्रेलिया के घोर प्रतिस्पर्धी देश इंग्लैंड में शेन वॉर्न की ये दीवानगी उनके खेल के कद की कुछ बानगी ज़रूर दे सकती है और इसे आंकड़ों में नहीं बांधा जा सकता.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







