
शेख हसीना बांग्लादेश छोड़कर रवाना, पीएम हाउस में घुसे प्रदर्शनकारी
AajTak
आरक्षण को लेकर बांग्लादेश में शुरू हुए प्रोटेस्ट ने शेख हसीना की कुर्सी छीन ली है. भीषण हिंसा और आगजनी के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की खबर है. हसीना के पीएम पद से इस्तीफे के बाद आर्मी चीफ ने एक अंतरिम सरकार के गठन का ऐलान किया है.
बांग्लादेश में भीषण आगजनी और हिंसा के बीच हालात बेहद खराब हो गए हैं. लोग सड़कों पर उतरकर जगह-जगह हिंसा कर रहे हैं. सरकारी संपत्तियों को आग के हवाले कर रहे हैं. इस बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. ढाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक शेख हसीना ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के बाद आर्मी चीफ ने एक अंतरिम सरकार के गठन का ऐलान किया है.
ये भी पढ़ें: हिंसा के बीच बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने ढाका छोड़ा, हजारों प्रदर्शनकारी पीएम हाउस में घुसे
बांग्लादेश में लगातार खराब हो रहे हालातों के बीच सेना चीफ जनरल वकार-उज-जमान देश को संबोधित करने वाले हैं. देशव्यापी कर्फ्यू को दरकिनार कर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी लॉन्ग मार्च के लिए ढाका के शाहबाग चौराहे पर इकट्ठा हुए हैं. इससे पहले रविवार को हुई हिंसा में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई चुकी है.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश हिंसाः 24 घंटे में 100 लोगों की मौत, सड़कों पर लॉन्ग मार्च, पढ़ें हर अपडेट
प्रदर्शनकारियों ने किया लॉन्ग मार्च का आह्नान
बांग्लादेश के हालात ठीक वैसे ही बनते जा रहे हैं, जैसे कुछ समय पहले पाकिस्तान के थे. पाकिस्तान की तरह ही अंदरूनी कलह से जूझ रहे बांग्लादेश में लॉन्ग मार्च का आह्वान किया. छात्र नेताओं ने प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर सविनय अवज्ञा आंदोलन की घोषणा की.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











