
शेख हसीना की पार्टी के कई प्रभावशाली लोगों को सेफ हेवन में रखा है, बांग्लादेश के आर्मी चीफ का बड़ा खुलासा
AajTak
सेना प्रमुख जनरल वकार उज-जमान का कहना है कि अगर इनमें से किसी के खिलाफ कोई भी आरोप है या कोई मामला दर्ज है, तो उनके खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा. लेकिन फिलहाल हम इन लोगों को किसी भी तरह के संभावित हमले या एक्स्ट्रा ज्यूडीशियल कार्रवाई से बचाना चाहते हैं इसलिए उन्हें शरण दी गई है.
बांग्लादेश सेना के प्रमुख जनरल वकार उज-जमान का कहना है कि उन्होंने अपदस्थ शेख हसीना सरकार के कई प्रभावशाली लोगों को शरण दे रखी है. इन लोगों की जान को खतरा है. इस वजह से किसी भी तरह के संभावित हमले से बचाने के लिए उन्हें शरण दी गई है.
उन्होंने राजशाही छावनी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को पनाह दी गई है, जिनकी जान को खतरा है, फिर चाहे उनकी पार्टी कोई भी हो या फिर वे किसी भी धर्म से जुड़े हुए हो.
सेना प्रमुख ने कहा कि अगर इनमें से किसी के खिलाफ कोई भी आरोप है या कोई मामला दर्ज है, तो उनके खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा. लेकिन फिलहाल हम इन लोगों को किसी भी तरह के संभावित हमले या एक्स्ट्रा ज्यूडीशियल कार्रवाई से बचाना चाहते हैं इसलिए उन्हें शरण दी गई है.
बता दें कि उनका ये बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब शेख हसीना सरकार में कानून मंत्री रहे अनिसुल हक और शेख हसीना के निवेश सलाहकार सलमान एफ रहमान को ढाका से गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले हसीना सरकार में मंत्री रहे विदेश मंत्री हसन महमूद और एक अन्य मंत्री जुनैद अहमद को ढाका एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था. इन्हें उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वे देश छोड़कर भागने की फिराक में थे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से अवामी लीग पार्टी के कई नेता देश छोड़ चुके हैं. ऐसा माना जा रहा है कि कई नेता सुरक्षित ठिकानों पर छिपे हुए हैं.
उन्होंने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति को लेकर विदेशी दखल के दबाव से जुड़े सवाल पर कहा कि यह एक अलग तरह की स्थिति है. इसे हर कोई समझता है. अल्पसंख्यकों को लेकर चर्चा हुई है. देश के 20 जिलों में अल्पसंख्यकों पर हमले की 30 घटनाएं हुई हैं. हम इन मामलों को देख रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ जल्द मामला दर्ज करेंगे.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








