
शेख से दोस्ती और लड़कियों की डीलिंग... दिल्ली से दुबई तक ऐसे फैला था पाखंडी बाबा चैतन्यानंद का नेटवर्क
AajTak
दिल्ली पुलिस की जांच में पाखंडी बाबा चैतन्यानंद के अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. व्हाट्सऐप चैट्स से सामने आया कि बाबा लड़कियों को दुबई के एक शेख तक भेजने की कोशिश कर रहा था. गिरफ्तारी में मोबाइल, फर्जी पासपोर्ट और करोड़ों की संपत्ति जब्त हुई.
Fake Godman Chaitanyanand Dubai Sheikh connection: दिल्ली पुलिस की जांच में पाखंडी बाबा स्वामी चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी का हर काला सच बेनकाब होता जा रहा है. हर दिन उसकी करतूतों का खुलासा हो रहा है. अब पुलिस के हाथ ऐसे सबूत लगे हैं जिससे पता चला है कि इस पाखंडी का नेटवर्क सिर्फ देश के भीतर ही नहीं, बल्कि विदेशों तक फैला है. चौंकाने वाली बात यह है कि बाबा संस्थान में पढ़ने वाली लड़कियों को दुबई भेजने की फिराक में लगा रहता था. वो कई अरबी शेखों के साथ संपर्क में था. पुलिस का कहना है कि बाबा के मोबाइल से मिले व्हाट्सऐप चैट्स इस बात की गवाही देते हैं.
गिरफ्तारी के बाद भले ही बाबा पूछताछ में गोलमोल जवाब देता रहा, लेकिन डिजिटल सबूतों ने उसकी असलियत उजागर कर दी. उसके मोबाइल से बरामद चैट्स से साफ हो गया है कि वह न केवल अपने संस्थान की छात्राओं और महिला अनुयायियों का शोषण करता था, बल्कि खाड़ी देशों में रहने वाले लोगों तक लड़कियां सप्लाई करने की योजना बनाता था. पुलिस अब उस दुबई के शेख की पहचान में जुट गई है, जिसका नाम इन चैट्स में सामने आया है.
सबसे बड़ा खुलासा उस चैट से हुआ जिसमें बाबा ने एक छात्रा से कहा, “दुबई का एक शेख सेक्स पार्टनर चाहता है, क्या तुम्हारी कोई अच्छी दोस्त है?” जब छात्रा ने मना कर दिया तो बाबा ने दबाव बनाते हुए पूछा कि यह कैसे संभव हो सकता है? उसने यहां तक कहा कि अगर दोस्त न हो तो क्लासमेट या जूनियर में से किसी को भेज दो. इस बातचीत ने पुलिस को हैरान कर दिया क्योंकि इससे बाबा की विदेशी डीलिंग का राज सामने आ गया.
दिल्ली पुलिस के डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि बाबा के मोबाइल से एयरहोस्टेस की कई तस्वीरें और बायोडाटा मिले हैं. शक है कि बाबा एयरहोस्टेस बनने का झांसा देकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था. तीन सगी बहनों- रश्मि, काजल और श्वेता से पूछताछ में भी यह साफ हुआ कि वे उसके कारनामों में शामिल थीं. इनमें से श्वेता इंस्टीट्यूट की डीन थी, जबकि बाकी दोनों वार्डन के रूप में बाबा की मदद करती थीं.
पुलिस को जो चैट्स मिलीं उनमें यह भी सामने आया कि बाबा लड़कियों को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश करता था. वह एक छात्रा से कहता है कि किसी लड़के को गले लगाकर फोटो भेजो. इसके लिए वह पैसों का लालच भी देता था. जांच में सामने आया कि फरारी के दौरान बाबा लंदन का एक व्हाट्सऐप नंबर इस्तेमाल कर रहा था और कई चैट्स उसने डिलीट कर दी थीं. हालांकि, रिकवरी के दौरान कई चौंकाने वाले संवाद सामने आ चुके हैं.
आश्रम के अंदरूनी सेटअप ने भी बाबा की चालबाजियों का राज खोला. उसका कमरा किसी लग्जरी सूट से कम नहीं था. वहां बेड, टीवी, ऑफिस जैसी सुविधाएं थीं. यही नहीं, बाबा गहने, घड़ियां और महंगे चश्मे देकर लड़कियों का भरोसा जीतता था. उसके मोबाइल में मिले संदेश बताते हैं कि वह लड़कियों को ‘बेबी’, ‘डॉटर डॉल’ और ‘स्वीटी’ जैसे संबोधनों से बहलाता और मानसिक दबाव डालता था.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







