
शेखपुरा: स्वास्थ्य विभाग ने मुर्दे को बना दिया सिविल सर्जन, ट्रांसफर भी किया
AajTak
बिहार के स्वास्थय विभाग से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर चिकित्सा पदाधिकारियों के तबादले में मुर्दे को जिला का सिविल सर्जन बना दिया. राज्य में 17 चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला किया गया है जिसमें कई को सिविल सर्जन बनाया गया है.
बिहार के स्वास्थ्य विभाग से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर चिकित्सा पदाधिकारियों के तबादले में मुर्दे को जिला का सिविल सर्जन बना दिया. राज्य में 17 चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला किया गया है जिसमें कई को सिविल सर्जन बनाया गया है. ऐसे में आनन फानन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने डॉक्टर रामनारायण राम का भी तबादला कर दिया और शेखपुरा का सिविल सर्जन बना दिया. इनपुट और फोटो- (अरुण साथी) शेखपुरा जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई एक अधिसूचना में शेखपुरा जिले में नए सिविल सर्जन की तैनाती की बात सामने आई. बता दें, यह तैनाती रोहतास जिले के विक्रमगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर रामनारायण राम की हुई. डॉक्टर रामनारायण राम का निधन एक माह पहले ही हो गया था. इतना ही नहीं अस्पताल कर्मियों ने 8 फरवरी को ही विक्रमगंज पीएचसी में शोक सभा का भी आयोजन किया था. इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनिल कुमार का बतौर तबादले के आदेश पत्र पर हस्ताक्षर भी हैं, लेकिन अनिल कुमार ने बिना यह जाने हस्ताक्षर कैसे कर दिया कि रामनारायण राम जिंदा हैं या मुर्दा. यह मामला बिहार विधानसभा में भी गूंजा और राजद के विधायक राकेश रोशन ने शून्य काल के दौरान सदन में यह मामला उठाया. आनन-फानन में बिहार सरकार और स्वास्थ्य महकमा जाग गया और शेखपुरा के एसीएमओ डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह को प्रभारी सिविल सर्जन बना दिया.More Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












