
शुगर, दांत दर्द, हाइपरटेंशन... हर चीज की नकली दवा, शामली-गाजियाबाद में बेखौफ चल रही फैक्ट्रियों का यूं हुआ भंडाफोड़
AajTak
दिल्ली पुलिस के एडिशनल कमिश्नर संजय भाटिया ने बताया कि उनके साथ कुछ एक्सपर्ट की टीम बता रही है कि यह दवाई गलत तरीके से बनाई और पैक की गई है. हालांकि इन दवाइयां से खाने पर किसी कैसा असर होता था या किसी को कितना नुकसान होता है यह फॉरेंसिक जांच के बाद ही साफ हो पाएगा.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली दवाइयां बनाने की दो फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है. करीब 5 करोड रुपए की नकली दवाइयां और उन दवाइयों को बनाने के लिए इस्तेमाल में आने वाले रॉ मटेरियल और मशीनरी बरामद की है. इनमें से एक फैक्ट्री सुरेंद्र मलिक नाम का शख्स शामली में चला रहा था, तो विवेक चौहान नाम का दूसरा शख्स नकली दवाओं की एक फैक्ट्री दिल्ली से सटे गाजियाबाद के राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया में चला रहा था.
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के एडिशनल सीपी संजय भाटिया ने बताया नकली दवाओं के कारोबार की जानकारी मिलने के बाद कि इस गिरोह का भांडाफोड़ करने के लिए तीन स्पेशल टीमें बनाई गईं. तीनों टीमों ने अपना काम शुरू किया और जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की पहली टीम ने एक एक वैन को रोककर उसकी जांच की तो अंदर से उसे नकली दवाइयों की एक खेप मिली. वैन को जसवीर सिंह नाम का शख्स चला रहा था और उपकार नाम का एक व्यक्ति साथ में बैठा था. अब जब नकली दवा की रिकवरी हो गई तो पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की और दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू की.
गिरोह के पहले मॉड्यूल की चेन से पुलिस भी हैरान
पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वह गीता कॉलोनी के एक मेडिकल हॉल पर यह दवाई सप्लाई करते हैं. पुलिस की टीम जब गीता कॉलोनी के उस मेडिकल हॉल पर पहुंची तो वहां पर अब्दुल बासित नाम का युवक मिला जो इस दुकान को चला रहा था. फिर पुलिस ने अब्दुल बासित को गिरफ्तार कर लिया जिसने पूछताछ में बताया कि यह दुकान तो दानियल की है जिसके कहने पर वह इसे चला था. फिर पुलिस ने दानियल को भी गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें: डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की नकली दवा तो नहीं खा रहे आप? गाजियाबाद में फेक मेडिसिन गैंग का भंडाफोड़, 1.10 करोड़ का माल जब्त
लेकिन यह कहानी यहीं पर नहीं रुकी, पुलिस को लगा कि दानियल ही वह कड़ी होगा जो इस पूरे मॉड्यूल को चलाता होगा. दानियल ने पुलिस को बताया कि इस दवाई को परवेज नाम का एक शख्स सप्लाई करता है. इसके बाद पुलिस ने परवेज की खोजबीन शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया. लेकिन परवेज ने यह कह कर पुलिस को चौंका दिया की ये नकली दवा तो पानीपत के एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से आती है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











