
शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने बुलाई ऑल-पार्टी मीटिंग, किरेन रिजिजू ने फ्लोर नेताओं को भेजा पत्र
AajTak
सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले 30 नवंबर को ऑल-पार्टी मीटिंग बुलाई है. किरेन रिजिजू ने सभी दलों को पत्र भेजा. बैठक का मकसद सत्र के सुचारू संचालन के लिए आम सहमति बनाना है.
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने एक ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी दलों के फ्लोर नेताओं को एक पत्र लिखा है. यह बैठक रविवार, 30 नवंबर को सुबह 11 बजे बुलाई गई है. इस बैठक का मकसद शीतकालीन सत्र के अच्छी तरह से संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आम सहमति बनाने की एक कोशिश है.
शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले सरकार ने संसद के दोनों सदनों के सुचारू और सार्थक संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विपक्षी दलों के साथ सर्वसम्मति बनाने की पहल की है. मीटिंग में तमाम दलों के नेता सत्र के दौरान उठाए जाने वाले अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों के फ्लोर नेताओं को सर्वदलीय बैठक के लिए पत्र भेजा है. यह बैठक रविवार, 30 नवंबर को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी. यह सर्वदलीय बैठक संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ठीक पहले हो रही है.
सत्र सुचारू रखने पर जोर
सरकार की तरफ से इस मीटिंग को बुलाने का अहम मकसद सत्र के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करना है. बैठक में सभी दलों के नेताओं के बीच आम सहमति बनाने के प्रयास किए जाएंगे, जिससे सदन की कार्यवाही बिना किसी बड़ी रुकावट के चल सके और विधायी एजेंडा पूरा किया जा सके.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









