
शीजान खान की कस्टडी आज हो रही खत्म, हो सकती है पेशी
AajTak
तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में पुलिस ने एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार किया है. 31 दिसंबर को शीजान की कस्टडी खत्म हो रही है. वहीं अब वालीव पुलिस शीजान को वसई कोर्ट में पेश कर सकती है. देखते हैं कि मामले में शीजान को रिहाई मिलती है या सजा?
20 साल की उम्र में टीवी-बॉलीवुड एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. तुनिशा की डेथ हर किसी के लिए बड़ा शॉक है. तुनिशा सुसाइड केस में उनके को-एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार किया गया है. आज यानी 31 दिसंबर को शीजान खान की कस्टडी खत्म हो रही है.
खत्म हो रही है शीजान की कस्टडी तुनिशा शर्मा की मां ने शीजान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. 24 दिसंबर को पुलिस ने शीजान को गिरफ्तार कर लिया था. 31 दिसंबर को शीजान की कस्टडी खत्म हो रही है. वहीं अब वालीव पुलिस शीजान को वसई कोर्ट में पेश कर सकती है. मामले में अब तक कुल 27 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं.
शीजान के लिए बदल रही थीं तुनिशा 30 दिसंबर को तुनिशा की मां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शीजान को लेकर कई बड़े खुलासे किए. एक्ट्रेस की मां बताती हैं, 'सेट पर आखिरी समय तक मैंने शीजान को समझाने की बहुत कोशिश की. पर उन्होंने मेरी एक बात नहीं सुनी. ये बात घटना से एक दिन पहले की है. तुनिशा ने कहा था कि मैं क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए चंडीगढ़ जाने की सोच रही हूं.' तुनिशा की मां ने मर्डर होने का शक भी जताया है. क्योंकि जब मेकअप रूम का दरवाजा खुला, तो उन्हें हॉस्पिटल ले जाने के लिए वहां कोई कार मौजूद नहीं थी.
एक्ट्रेस की मां का कहना है कि शीजान, तुनिशा पर बर्का पहनने का दबाव भी बना रहा था. इसलिये तुनिशा पहले से काफी बदल चुकी थीं. शीजान ने तुनिशा से शादी करके घर बसाने का वादा किया था. इसलिए वो मुस्लिम कल्चर को अपनाने लगी थीं. तुनिशा, शीजान के परिवार के लिए मुझसे दूर हो रही थी. वो शीजान की खातिर दरगाह जाती थी.' तुनिशा की मां ने शीजान पर ड्रग्स लेने का आरोप भी लगाया है. इसके साथ ही ये भी कहा कि जब तक उनकी बेटी को इंसाफ नहीं मिलता, वो शीजान को छोड़ने वाली नहीं हैं.
तुनिशा शर्मा और शीजान खान की दोस्ती सीरियल 'अलीबाबा' के सेट पर हुई थी. यहीं दोनों को प्यार हुआ और पिछले 6 महीने से वो रिलेशन में थे. इस दौरान तुनिशा को एहसास हुआ कि शीजान उन्हें धोखा दे रहे हैं. तुनिशा इस बात से इतना टूट गईं कि उन्होंने खुद को ही खत्म कर लिया.
शीजान की कस्टडी खत्म हो रही है. अब देखते हैं कि मामले में कोर्ट क्या फैसला सुनाती है.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











