
'शिव यूक्रेन के साथ हैं...' शिवभक्त है यूक्रेन की ये महिला कमांडो, गले में त्रिशूल और रुद्राक्ष
AajTak
रूसी हमलों के कारण यूक्रेन के अधिकतर शहर जल रहे हैं. गोलाबारी से सरकारी इमारतें और घर तबाह हो गए हैं. यूक्रेन में रूस के बढ़ते हमलों और यूक्रेन में तेजी से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यूक्रेन में भारतीय दूतावास को पोलैंड में अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया जाएगा. इसी बीच यूक्रेन की एक महिला कमांडो से आजतक संवाददाता श्वेता सिंह ने बातचीत की. यूक्रेन की इस महिला कमाडो का नाम ओलेना है, लेकिन इनका हिंदू रिवाजों से भी एक नाम है, अदिति. अदिति शिव भगवान में बहुत विश्वास रखती है. साथ ही गले में उनका एक लॉकेट भी पहनती है. ओलेना का मानना है कि शिव ही अब उन्हें और उनके देश को रूस के प्रहार से बचाएंगे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












