
शिव की शरण में जाएगी कांग्रेस, पार्टी में मची 'भगदड़' रोकने के लिए कराया जाएगा रुद्राभिषेक
AajTak
MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस धर्म प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ऋचा गोस्वामी ने शिव आराधना की यह जिम्मेदारी ली है. उनका कहना है कि महारुद्राक्ष अभिषेक कर पार्टी नेताओं की सद्बुद्धि की प्रार्थना की जाएगी.
एक के बाद एक पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं की वजह से कांग्रेस में हलचल मची हुई है. पार्टी में मची भगदड़ रोकने के लिए कांग्रेस अब रुद्राभिषेक कराने जा रही है. मध्य प्रदेश कांग्रेस धर्म प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ऋचा गोस्वामी ने शिव आराधना की यह जिम्मेदारी ली है. महारुद्राक्ष अभिषेक कर पार्टी नेताओं की सद्बुद्धि की प्रार्थना की जाएगी.
धर्म प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ऋचा गोस्वामी ने कहा कि 22 फरवरी को कांग्रेस के दिग्भ्रमित अति महत्वाकांक्षी नेताओं के लिए रुद्राभिषेक शुरू करेंगे. देखें Video:-
बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े नेता अशोक चव्हाण और मिलिंद देवड़ा पार्टी का दामन छोड़कर बीजेपी में जा चुके हैं. इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भी पार्टी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं.
हालांकि, कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि कमलनाथ कहीं नहीं जा रहे और उनके पुत्र नकुल नाथ कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे. नुकल नाथ वर्तमान में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं. यहां से कमलनाथ नौ बार सांसद रहे हैं.
पिछले कुछ दिनों से कमलनाथ और नकुल नाथ के कांग्रेस छोड़ने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं. इन अटकलों को शनिवार को उस वक्त बल मिला जब नकुल नाथ ने सोशल मीडिया मंच 'X' पर अपने परिचय से 'कांग्रेस' हटा दिया है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि कमलनाथ पार्टी और गांधी-नेहरू परिवार का साथ नहीं छोड़ेंगे.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







