
शिवाजी बनाम टीपू सुल्तान पर जारी जंग में कूदे ओवैसी, सावरकर को भी विवाद में खींच लाए
AajTak
हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने टीपू सुल्तान और वीर सावरकर की तुलना करते हुए BJP की आलोचना की. उन्होंने टीपू सुल्तान को देश की आजादी के लिए शहीद होने वाला योद्धा बताया, जबकि सावरकर पर अंग्रेजों से माफी मांगने का आरोप लगाया.
छत्रपति शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान की तुलना को लेकर देशभर में सियासी संग्राम छिड़ गया है. अब इस सियासी जंग में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री हो गई है. उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है और इस विवाद को सावरकर से भी जोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि टीपू सुल्तान अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हुए थे. उन्हें आपके वीर की तरह अंग्रेजों के लव लेटर नहीं लिखे. ओवैसी ने महात्मा गांधी और एपीजे अब्दुल कलाम के हवाले से टीपू की वीरता और हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक होने पर जोर दिया. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख ने हैदराबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, 'टीपू सुल्तान ब्रिटिशों से लड़ते हुए शहीद हुए... टीपू ने ब्रिटिशों को प्रेम पत्र नहीं लिखे, जैसा कि वीर सावरकर ने किया, माफी मांगते हुए और वादा करते हुए कि आप जो कहेंगे, वह करेंगे. टीपू ने तलवार उठाई और अपने देश को ब्रिटिशों से आजाद कराने की लड़ाई में शहीद हो गए... अंग्रेजों को टीपू का इतना डर था कि डेढ़ घंटे तक उनकी लाश पड़ी रही, लेकिन अंग्रेजों की फौज डर रही थी कि कहीं अगर शेर (टीपू सुल्तान) उठ गया तो क्या होगा. जब काफी देर बाद उन्होंने जाकर देखा तो टीपू जिस्म गर्म था.
CM फडणवीस से पूछा सवालहैदराबाद के सांसद ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से सवाल करते हुए कहा कि क्या ये बात सच नहीं है फडणवीस साहब? के टीपू की मौत के बाद उनके पास से एक अंगूठी मिली थी, जिस पर राम लिखा हुआ था.
'एपीजे अब्दुल कमाल की ही बात मान लो' उन्होंने बीजेपी से सवाल करते हुए कहा कि क्या ये झूठ है कि एपीजे अब्दुल कलाम ने अपनी किताब 'विंग्स ऑफ फायर' में लिखा है कि आज भारत के पास जो मिसाइल तकनीक और रॉकेट तकनीक है, वह टीपू के सपनों को पूरा कर रही है?... आप मानें है कि मैं खराब हूं और वह अच्छे हैं तो उनकी बात ही मान लो. आप तो कहते हैं कि हर मुसलमान को एपीजे कलाम जैसा होना चाहिए. उन्होंने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा, 'गांधी ने अपनी 'यंग इंडिया' पत्रिका में लिखा कि टीपू सुल्तान हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हैं.'

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








