
शिवाजी प्रतिमा मामलाः संजय राउत ने बीजेपी को घेरा तो देवेंद्र फडणवीस ने दिया ये जवाब
AajTak
उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार के खिलाफ विरोध जताने के लिए महाविकास अघाड़ी (एमवीए) 1 सितंबर को हुतात्मा चौक से दक्षिण मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया तक मार्च निकालेगी. ठाकरे ने कहा कि पवार समेत एमवीए के सभी घटक दलों- शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस के प्रमुख नेता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे.
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में शिवाजी की प्रतिमा ढहने पर सियासी उबाल है. शिवसेना (UBT) और एनसीपी सहित तमाम विपक्षी दल इस मुद्दे पर बीजेपी और शिंदे सरकार को घेर रहे हैं. इसी बीच एक बार फिर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के बीच जुबानी जंग देखने को मिली.
क्या बोले संजय राउत संजय राउत ने बीजेपी और शिंदे सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि शिवाजी महाराज के संबंध में भाजपा ने जो किया है वह घृणित है .अगर शिवाजी महाराज होते तो ऐसे लोगों को किनारे कर देते . ये बेशर्मी की हद है . मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर धिक्कार है.
क्या बोले डिप्ट सीएम देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि घटना पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए . नौसेना इस संबंध में जांच कर कर रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि हम नौसेना की मदद करेंगे और उनकी मदद से हम उस स्थान पर छत्रपति शिवाजी महाराज की एक भव्य प्रतिमा स्थापित करेंगे . इस घटना को लेकर विपक्ष ने जो राजनीति शुरू की है, वह बहुत गलत है . हर चीज को चुनावी चश्मे से नहीं देखना चाहिए.
अजित पवार ने मांगी माफी अजित पवार ने कहा कि मैं राज्य का डिप्टी सीएम होने के नाते महाराष्ट्र के 13 करोड लोगों से माफी मांगता हूं. युगपुरुष छत्रपती शिवाजी महाराज ये हमारे सबके लिए भगवान है और इस भगवान की प्रतिमा 1 साल के अंदर जिस तरह से गिर गई है यह हम सबके लिए शॉकिंग है. इस मामले में जो कोई भी दोषी होगा चाहे वह सीनियर ऑफिसर हो या ग्राउंड पर काम करने वाला कर्मचारी इन सब पर है कारवाई की जाएगी.
वहीं आदित्य ठाकरे ने भी इस मामले पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इस मामले में शिंदे सरकार ने तो भारतीय सेना पर ही दोष लगा दिया है, जबकि ये बीजेपी का भ्रष्टाचार है. अपने गुनाहों पर इस तरह से पर्दा डालना ठीक नहीं है.
1 सितंबर को MVA निकालेगा मार्च

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










