
शिवसेना भवन के सामने हनुमान चालीसा पाठ आदित्य ठाकरे का MNS पर पलटवार- हमारा हिंदुत्व सबको पता है
AajTak
रामनवमी के मौके पर मनसे कार्यकर्ताओं ने शिवसेना भवन के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया. इस दौरान पुलिस ने 4 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. जबकि आदित्य ठाकरे ने इस मामले पर कहा कि उनकी पार्टी मृत प्रायः है, वह इसे पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहे हैं.
रामनवमी के मौके पर राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने आज मुंबई में शिवसेना भवन के बाहर लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा पढ़ने की कोशिश की. हालांकि पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोकते हुए लाउडस्पीकर को बंद करा दिया. वहीं महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने इस घटना पर कहा कि वे लोग अपनी मृत हो चुकी पार्टी को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहे हैं. हमारा हिंदुत्व सभी को पता है.
दरअसल, हाल ही में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने राज्य सरकार को मस्जिदों में बजने वाले लाउडस्पीकर को लेकर चेतावनी दी थी. राज ठाकरे ने कहा था कि मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद किए जाने चाहिए. अगर जल्द ही ऐसा नहीं होता है तो वह तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजवाएंगे.
इसके बाद रविवार को रामनवमी के मौके पर मनसे कार्यकर्ता एक वाहन लेकर शिवसेना भवन पहुंच गए. उस पर लाउडस्पीकर लगाया गया और हनुमान चालीसा का पाठ करने की कोशिश की गई. लेकिन पुलिस ने इस मामले में दखल देते हुए लाउडस्पीकर बंद करवा दिया. साथ ही पुलिस ने मनसे नेता यशवंत किलदार को हिरासत में लिया है. उन्हें शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन ले जाया गया. पुलिस ने बताया कि मुंबई के दादर इलाके में शिवसेना मुख्यालय के सामने लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करने के मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के 4 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है.
बता दें कि इन दिनों महाराष्ट्र की राजनीति में लाउडस्पीकर को लेकर बहस छिड़ गई है. MNS प्रमुख राज ठाकरे ने जब से मस्जिदों में लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाया है, इसे लेकर जमीन पर जबर्दस्त बवाल देखने को मिल रहा है. हाल ही में राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ता महेंद्र भानुशाली ने लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया था. उनकी तरफ से पेड़ों पर ही लाउडस्पीकर लगा तेज आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. इससे पहले कुर्ला और घाटकोपर में भी मनसे कार्यकर्ताओ ने लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने की कोशिश की थी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









