
शिवसेना पर स्पीकर का फैसला: पुणे में उद्धव ठाकरे के गुट ने कई जगहों पर किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प
AajTak
नतीजे के बाद शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट के बीच 'कहीं खुशी कहीं गम' वाली स्थिति बन गई है. नार्वेकर के नतीजे पर नाराजगी जताते हुए उद्धव ठाकरे गुट ने कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया है. पुणे, पिंपरी के डाॅ. बाबासाहेब अंबेडकर चौक पर उद्धव ठाकरे गुट ने आक्रामक तरीके से सड़क जाम करने की कोशिश की.
विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने शिवसेना और 16 विधायकों की अयोग्यता पर बुधवार को फैसला सुनाया. उन्होंने साफ कहा कि शिवसेना मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की है. नतीजे के बाद शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट के बीच 'कहीं खुशी, कहीं गम' वाली स्थिति बन गई.
स्पीकर इस फैसले ने मौजूदा सीएम शिंदे को एक बड़ी राहत दी है. वह कम से कम अगले एक साल तो इस फैसले से सुकून में रहेंगे, वह भी ऐसे समय में जबकि, इस एक साल में लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव होने हैं.
उद्धव गुट ने छपवाए नार्वेकर के आपत्तिजनक फ्लेक्स
नार्वेकर के नतीजे पर नाराजगी जताते हुए उद्धव ठाकरे गुट ने कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया है. पुणे, पिंपरी के डाॅ. बाबासाहेब अंबेडकर चौक पर उद्धव ठाकरे गुट ने आक्रामक तरीके से सड़क जाम करने की कोशिश भी की गई. विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने नतीजे पढ़ते हुए साफ कहा कि शिवसेना एकनाथ शिंदे की है और उसके 16 विधायक योग्य हैं.
पांच भागों वाला 1200 पन्ने का फैसला सुनाया
स्पीकर ने विधानसभा में 1200 पन्ने का अहम फैसला सुनाया, जिसपर देशभर की निगाहें लगी हुई थीं. यह फैसला पांच भाग में है. इसे पढ़ते हुए नार्वेकर ने एक-एक करके फैसले पर तर्क दिए और उनका आधार बताया. सबसे पहले ग्रुप में सुप्रीम कोर्ट में सुभाष देसाई वाले मामले का जिक्र है. कौन सा गुट असली या मूल है, जिसका व्हिप मान्य होगा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











