
शिवसेना नेता पर हमले की साजिश नाकाम, पंजाब में पकड़े गए 4 गैंगस्टर
AajTak
पंजाब पुलिस इन दिनों गैंगस्टर्स के खिलाफ एक्शन मोड में काम कर रही है. रविवार को एसटीएफ और अमृतसर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में 4 गैंगस्टर पकड़े गए. ये गैंगस्टर शिवसेना नेता पर हमले की साजिश रच रहे थे. इसके लिए उनकी रेकी भी कर चुके थे. इन गैंगस्टर्स के पकड़े जाने से पंजाब में एक बड़ी वारदात टल गई.
पंजाब में एसटीएफ और अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. ज्वाइंट ऑपरेशन में टीम ने 4 गैंगस्टर पकड़े हैं. इनके पास से चार पिस्टल बरामद हुई हैं. पकड़े गए गैंगस्टर रिंदा और लिंडा के गुर्गे हैं. इनसे पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ है.
गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर शिवसेना नेता सुधीर सूरी पर हमले की साजिश रच रहे थे. इसके लिए उनकी रेकी भी कर चुके थे. इससे पहले कि वो वारदात को अंजाम देते पुलिस और एसटीएफ ने चारों को धर दबोचा. आरोपियों ने ये भी कबूल किया है कि सूरी पर हमला दीवाली से पहले करना था. इन गैंगस्टर्स के पकड़े जाने से पंजाब में एक बड़ी वारदात टल गई.
गैंगस्टर्स के खिलाफ एक्शन मोड में पुलिस गौरतलब है कि पंजाब पुलिस इन दिनों गैंगस्टर्स के खिलाफ एक्शन मोड में काम कर रही है. इससे पहले 8 अक्टूबर को गुरदासपुर जिले के बटाला में पुलिस और एक गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ भी हुई थी. इस मुठभेड़ में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी थी. पुलिस ने गैंगस्टर रंजोत सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी. इसके खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं.
पुलिस ने सुबह उसके घर पर छापा मारा, लेकिन वह फरार हो गया था. इसके बाद पुलिस ने पीछा किया. इसी दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया. उसके पास से 2 पिस्टल बरामद की गई थीं.
मूसेवाला की हत्या के बाद शुरू हुआ यह सिलसिला पंजाब में गैंगस्टर्स के खिलाफ एक्शन का यह सिलसिला सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से शुरू हुआ है. 29 मई को मानसा जिले में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के वक्त वो काले रंग की थार में थे और बदमाशों ने उन्हें घेरकर गोलीबारी की थी. उनकी हत्या के तार गैंगस्टर्स से जुड़े और तभी से पुलिस गैंगस्टर्स के खिलाफ एक्शन ले रही है.
पंजाब में पुराना है गैंग वॉर का चलन बताते चलें कि पंजाब में गैग वॉर का यह सिलसिला लंबे समय से चला आ रहा है. पुलिस कई गैंगस्टर्स को गिरफ्तार कर चुकी है तो कई का एनकाउंटर भी कर दिया गया है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







