
शिल्पा शेट्टी ने इस स्टार्टअप में निवेश किए करोड़ों रुपये, जानें क्या बनाती है कंपनी
AajTak
WickedGud रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया में आने से देशभर में पॉपुलर हुआ था. अब शिल्पा शेट्टी ने इस कंपनी में करोड़ों रुपये निवेश किए हैं. बीते साल में कंपनी ने जोरदार ग्रोथ हासिल किया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने एक स्टार्ट-अप में निवेश करने का ऐलान किया है. डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (डी2सी) सेगमेंट में कारोबार करने वाले इस स्टार्ट-अप का नाम WickedGud है. ये स्टार्टअप हेल्थ से जुड़े प्रोडक्ट्स तैयार करता है. इस स्टार्ट अप में शिल्पा शेट्टी ने 2.25 करोड़ रुपये का निवेश किया है. WickedGud ने हेल्थ फूड सेक्टर में अपनी शानदार जगह बनाई है. इस स्टार्टअप में पहले से ही टाइटन कैपिटल, मुंबई एंजेल्स, एनबी वेंचर्स, डोलकिया वेंचर्स, वेंचर कैटेलिस्ट और बोट निवेश कर चुके हैं.
इन निवेशकों से जुटाए हैं इतने पैसे
WickedGud ने टाइटन कैपिटल, मुंबई एंजल्स, एनबी वेंचर्स, ढोलकिया वेंचर्स, वेंचर कैटेलिस्ट और boAt के को फाउंडर अमन गुप्ता जैसे अन्य निवेशकों से अपने प्री-सीड और सीड राउंड में $1.34 मिलियन ( 11.03 करोड़ रुपये) से अधिक जुटाए हैं.
शार्क टैंक इंडिया से हुआ पॉपुलर
WickedGud रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया में आने से देशभर में पॉपुलर हुआ. इस शो के सीजन-2 के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में WickedGud को एक्सपोजर मिला था. इसके बाद WickedGud ने अपने कारोबार को यूएई, सिंगापुर, मॉरीशस और नेपाल जैसे इंटरनेशनल मार्केट में विस्तार किया है. इस स्टार्टअफ की शुरुआत भुमन दानीस, मोनिश देबनाथ और सोमाल्या बिस्वास ने मिलकर साल 2021 में की थी. पिछले एक साल में इस स्टार्टअप ने अपने ब्रॉन्ड के जरिए 300 फीसदी का ग्रोथ हासिल किया है.
क्या बेचती है कंपनी?

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












