
शिमला में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठन का प्रोटेस्ट फिर शुरू, कुल्लू में सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ
AajTak
हिमाचल प्रदेश के संजौली मस्जिद विवाद का अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है. यहां हिंदू संगठन ने एक बार फिर प्रोटेस्ट शुरू कर दिया है. विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर 'हनुमान चालीसा' का पाठ किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मस्जिद का निर्माण अतिक्रमण कर किया गया है. इस मामले में प्रशासन तत्काल कार्रवाई करे.
हिमाचल प्रदेश के शिमला के सुन्नी कस्बे में संजौली मस्जिद विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. इसको लेकर कुल्लू में विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'हनुमान चालीसा' का पाठ किया. प्रदर्शनकारियों ने मस्जिद के अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ नाराजगी जताई. शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराते हुए लोगों ने प्रशासन से मुद्दों को हल करने की मांग की.
कुल्लू के अखाड़ा बाजार में लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर कहा कि मस्जिद का निर्माण अवैध रूप से किया गया है और यह क्षेत्र में अतिक्रमण का हिस्सा है. विरोध करने वाले लोगों ने प्रशासन से इस अवैध निर्माण को तुरंत हटाने की मांग की है.
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि धार्मिक स्थलों के निर्माण में कानूनी प्रक्रिया का पालन होना चाहिए. बिना अनुमति के निर्माण से व्यवस्था पर असर पड़ता है. प्रशासन ने विरोध प्रदर्शनों को संज्ञान में लेते हुए स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.
सुन्नी व्यापार मंडल के आह्वान पर बंद रहे बाजार
संजौली मस्जिद विवाद को लेकर सुन्नी व्यापार मंडल ने 'बंद' का आह्वान किया था. इस आह्वान के बाद कस्बे के बाजार बंद रहे. यह बंद संजौली मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के विरोध में बुलाया गया था. सुन्नी व्यापार मंडल के बंद के चलते स्थानीय व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा है, लेकिन व्यापारियों ने इस बंद को समर्थन देते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है. व्यापार मंडल ने प्रशासन से मस्जिद से संबंधित मुद्दों के समाधान की मांग की.
यह भी पढ़ें: 'अवैध ढांचा खुद तोड़ो, वर्ना प्रशासन तोड़ेगा...', मंडी नगर निगम का मस्जिद कमेटी को निर्देश

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










