
शिंजो आबे की हत्या: भरी सभा में मारे जा चुके हैं 2 अमेरिकी राष्ट्रपति, राजीव गांधी, बेनजीर भुट्टो भी बने थे शिकार!
AajTak
Leaders Attacked in Public Meeting: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है. उन्हें भरी सभा में गोली मारी गई थी. शिंजो आबे से पहले भी कई ऐसे नेता रह चुके हैं, जिन्हें हमलावरों ने भरी सभा में निशाना बनाया था.
Shinzo Abe Death: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे नहीं रहे. भरी सभा में उन्हें गोली मार दी गई थी, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.
चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी हीरोकाजू मात्सुनो ने बताया था कि शिंजो आबे पर स्थानीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 11 बजे हमला हुआ था. उन पर ये हमला नारा शहर में हुआ. जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं. इसके लिए आबे वहां कैंपेनिंग कर रहे थे.
इससे पहले जापान में 1932 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इनुकाई सुयोशी की हत्या कर दी गई थी. उनकी हत्या नेवी के एक अधिकारी ने की थी.
राजनीतिक नेताओं पर हमले और हत्या का लंबा इतिहास रहा है. 44 ईसा पूर्व में रोमन शासक जूलियस सीजर की हत्या कर दी गई थी. माना जाता है कि किसी शासक की हत्या का इतिहास यहीं से शुरू हुआ था. जूलियस सीजर ने खुद को रोमन का ताउम्र शासक घोषित कर दिया था. 15 मार्च 44 ईसा पूर्व को 60 मंत्रियों ने साजिश रचकर उनकी हत्या कर दी थी. सीजर के शरीर पर चाकू से 23 वार किए गए थे. इस हत्या के बाद रोमन साम्राज्य में गृहयुद्ध छिड़ गया था.
हालिया इतिहास में ऐसे कई सारे नाम हैं, जिनमें राजनेताओं की हत्या कर दी गई. इनमें महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी से लेकर जॉन एफ केनेडी, मार्टिन लूथर किंग और अब्राहम लिंकन तक का नाम शामिल है.
कैसे किसकी हो गई हत्या?

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








