
शाहीन बाग, जामिया नगर, बटला हाउस में आज भी जारी रहेगा सीलिंग अभियान, कल 25 संपत्तियों पर MCD ने लगाया ताला
AajTak
दिल्ली नगर निगम ने अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की है. बुधवार को एमसीडी की टीमों ने शाहीन बाग समेत साउथ जोन में सीलिंग अभियान चलाया. यह ऑपरेशन गुरुवार को भी जारी रहेगा. एमसीडी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि आज यह अभियान दिल्ली के मध्य क्षेत्र में चलाया जाएगा.
दिल्ली नगर निगम ने अवैध निर्माण कार्यों पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है. बुधवार को सेंट्रल और साउथ जोन के इलाके में जबरदस्त कार्रवाई देखने को मिली है. यहां सेंट्रल जोन के अबुल फजल एनक्लेव -1, शाहीन बाग, जामिया नगर, जाकिर नगर, बटला हाउस इलाके में 25 संपत्तियों को सील किया गया है. इन संपत्तियों पर ताले जड़ दिए गए हैं. गुरुवार को भी एमसीडी की टीमें अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ सीलिंग अभियान जारी रखेंगी.
दिल्ली नगर निगम का कहना है कि अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. MCD का कहना है कि अवैध निर्माण को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है. निगम ने आगे भी अवैध प्लाटिंग/कॉलोनाइजेशन के खिलाफ तोड़फोड़/सीलिंग की कार्रवाई करने की बात कही है.
'आज मध्य क्षेत्र में चलेगा अभियान'
बुधवार को एमसीडी ने मध्य जोन के अबुल फजल एन्क्लेव- 1 और शाहीन बाग क्षेत्र में सीलिंग अभियान चलाया. अबुल फजल एन्कालवे- 1, शाहीन बाग, जामिया नगर, जाकिर नगर, बटला हाउस में 25 संपत्तियों को सील कर दिया गया है. मध्य क्षेत्र में आज भी अवैध निर्माण के खिलाफ सीलिंग अभियान जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: ड्रग तस्करी के आरोपियों की 5 संपत्तियों पर चला MCD का बुलडोजर

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











