
शाहीन की 'दवाई' से उमर ने दिल्ली दहलाई, 'आत्मघाती प्लान' पर बड़ा खुलासा
AajTak
दिल्ली को दहलाने वाले फिदायीन हमले ने जांच एजेंसियों के सामने एक ऐसे टेरर मॉड्यूल का खुलासा किया है, जिसकी असल ताकत बंदूक नहीं, मेडिकल कोडवर्ड थे. हाई प्रोफाइल डॉक्टर, अस्पतालों की ओपीडी में इलाज करते हुए, गुपचुप तरीके से जिहादी ऑपरेशन थिएटर चला रहे थे.
दिल्ली ब्लास्ट की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, हैरान कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं. एनआईए की जांच में सामने आए 'व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल' के केंद्र में लेडी शैडो यानी डॉक्टर शाहीन थी. वही शाहीन जिसकी 'दवाई' और 'हार्ट अटैक' के कोडवर्ड ने दिल्ली में फिदायीन हमला करने का संकेत दिया. पूछताछ में डॉक्टर शाहीन, अदील और मुजम्मिल के कबूलनामे ने जांच एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं.
एनआईए की पूछताछ में पहली बार साफ हुआ कि इस 'टेरर मॉड्यूल' ने एक पूरी कोडवर्ड डिक्शनरी तैयार कर रखी थी, ताकि बातचीत का एक-एक शब्द मेडिकल टर्म की आड़ में छिप जाए. इस डिक्शनरी को बनाकर डॉक्टर शाहीन ने डॉक्टर टेरर मॉड्यूल में बांटा था, ताकि कोई भी संदेश सुरक्षित रहे. इस पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर ना पड़े. इसी कोडवर्ड की वजह से धमाका रोकने में एजेंसियों को देर हुई.
जांच एजेंसी के मुताबिक, आतंकियों ने हर अहम शब्द को मेडिकल साइंस के टर्म में बदल रखा था. 'ऑपरेशन थिएटर' का मतलब 'बम फैक्ट्री' था. फिदायीन की भर्ती का मतलब 'ब्लड टेस्ट' था. टारगेट को 'वेंटिलेटर' कहा जाता था. 'सर्जरी' का मतलब सीरियल बम धमाके था. 'ट्रीटमेंट' का मतलब जिहादी काम था. 'दवा' का मतलब दिल्ली था. 'ब्लड प्रेशर' यानी विस्फोटक की खेप थी. MD सुसाइड बॉम्बर था.
इस कोडवर्ड डिक्शनरी के चक्रव्यूह ने उन्हें महीनों तक खुफिया एजेंसियों के रडार से दूर रखा. जांच में पता चला है कि 10 नवंबर को हुए हमले से लगभग दो हफ्ते पहले उमर और शाहीन के बीच कई चैट हुई थीं. इनमें शाहीन ने संदेश भेजा, ''उमर, तुम्हें दवा देनी है.'' इसका मतलब था कि दिल्ली में धमाका होना है. जवाब में उमर ने लिखा, ''सर्जरी की पूरी तैयारी है.'' यानी सीरियल ब्लास्ट का पूरा इंतजाम हो चुका है.
इस बातचीत को पढ़कर जांच टीम भी हैरान है कि किस तरह ये डॉक्टर अपने मेडिकल ज्ञान को आतंक का नकाब बनाकर इस्तेमाल कर रहे थे. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जैश-ए-मोहम्मद ने पहली बार इतने पढ़े-लिखे डॉक्टरों को फिदायीन मिशन का हिस्सा बनाया. उसके इस टेरर मॉड्यूल के डॉक्टर उमर नबी ने दिल्ली में धमाका किया. डॉ. शाहीन, अदील और मुजम्मिल फिदायीन हमले की तैयारी में थे.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









