
शाहरुख खान ने बताया कैसा होगा 'पठान' का फर्स्ट डे कलेक्शन, बोले- पेटी वाली कुर्सी ना मिले तो...
AajTak
बॉलीवुड बादशाह फैंस को इंप्रेस करने में कभी फेल नहीं होते हैं. 17 दिसंबर को उन्होंने #asksrk सेशन रख कर फैंस का दिल खुश दिया. मौका था अपने फेवरेट स्टार से सवाल पूछने का. ऐसे में लोगों ने सवालों की लाइन लगा दी. देखिये किंग खान और फैंस के बीच हुई मजेदार बातचीत की झलक.
'पठान' के 'बेशर्म रंग' सॉन्ग को लेकर हो रही कंट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही है. दीपिका पादुकोण की कथित 'भगवा बिकिनी' को लेकर हुई कंट्रोवर्सी पर किंग खान ने अब तक कुछ नहीं कहा है. पर हां उन्होंने वीकेंड पर फैंस के लिये समय निकाल कर सबको बड़ा सरप्राइज जरूर दिया है.
कैसा होगा पठान का फर्स्ट डे कलेक्शन बॉलीवुड बादशाह फैंस को इंप्रेस करने में कभी फेल नहीं होते हैं. 17 दिसंबर को उन्होंने #asksrk सेशन रख कर फैंस का दिल खुश कर दिया. मौका था अपने फेवरेट स्टार से सवाल पूछने का. ऐसे में लोगों ने सवालों की लाइन लगा दी. किंग खान के लिये जितना मुमिकन रहा उन्होंने हर किसी के सवाल दिया. ऐसे में फैंस के कुछ दिलचस्प सवाल और किंग खान के मजेदार जवाब लेकर आए हैं.
एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा कि आपको क्या लगता है, पठान पहले दिन कितनी कमाई करेगी? इस पर किंग खान लिखते हैं, 'मैं प्रीडिक्शन के बिजनेस में नहीं हूं. मेरा बिजनेस आपको एंटरटेन करना और चेहरे पर स्माइल लाना है.' इसके बाद एक यूजर ने पूछा कि आपके बच्चे डंकी, पठान और जवान में से किसके लिए एक्साइटेड हैं? इस पर वो कहते हैं कि 'फिलहाल तो अवतार के लिए'.
I am not in the business of predictions…I am in the business of entertaining you and to make u smile… https://t.co/sYpMggvtZq
Right now we r all excited for Avataar…#Pathan in Jan https://t.co/HMHoISK12X
कब पूरी करेंगे बायोग्राफी इन सवालों के बीच एक फैन ने सवाल करते हुए पूछा कि आप अपनी बायोग्राफी कब पूरी करेंगे. इस पर बॉलीवुड बादशाह जवाब देते हुए कहते हैं 'जब अपनी जिंदगी पूरी कर लूंगा.' यानी अभी बहुत साल है. शाहरुख खान की एक फैन ने अपनी शादी के बारे में बताते हुए कहा कि 26 जनवरी को उसकी शादी तय हुई है, अब क्या करें? किंग खान ने मजेदार अंदाज में कहा, 'शादी कर ले. हनीमून पर 'पठान' देख लेना.'

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











