
शाहजहांपुर: निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे BJP विधायक, कमियां देखे ठेकेदार और जेई पर भड़के
AajTak
शाहजहांपुर में भाजपा विधायक एक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे. सड़क निर्माणा में कमियां मिलने के बाद विधायक ने ठेकेदार और जेई को फटकार लगाते हुए जेल भेजने की धमकी दी है. उन्होंने कहा कि योगी सरकार सड़क के निर्माण में गुणवत्ता के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है.
यूपी के शाहजहांपुर में भाजपा विधायक ने अपनी सरकार में बन रही सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े किए हैं. साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारी पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया है. विधायक स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद सड़क की गुणवत्ता का निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां कमियां देकर बीजेपी विधायक भड़क गए. उन्होंने ठेकेदार और जेई को जेल भेजने की धमकी दे डाली. विधायक की धमकी के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग में हड़कंप मचा गया है.
दरअसल, पुवायां थाना क्षेत्र में तहसील पुवायां को लखीमपुर जिले से जोड़ने वाली लगभग 17 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण का काम चल रहा है. ये सड़क 32 करोड़ रुपये के बजट से बनाई जानी है. रविवार को भाजपा विधायक चेतराम स्थानीय लोगों की शिकायत पर अचानक सड़क का निरीक्षण करने पहुंच गए. सड़क निर्माण में गुणवत्ता में खामियां देखकर भाजपा विधायक भड़क और उन्होंने ठेकेदार, जेई को फटकार लगा दी.
सड़क की गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता: MLA
निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक चेतराम ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत मिली थी कि मानक के अनुसार सड़क का काम नहीं हो रहा है. आगे सड़क तैयार हो रही है तो पीछे सड़क खुद-ब-खुद उखड़ रही है. योगी सरकार सड़क के निर्माण में गुणवत्ता के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. सड़क की गुणवत्ता से बिल्कुल समझौता नहीं किया जाएगा.
वहीं, ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जेई और ठेकेदार मिलकर सड़क की गुणवत्ता से खिलवाड़ कर रहे हैं. ये लोग तो सड़क बनाकर चले जाएंगे. हम लोग इस सड़क पर चलेंगे. पर ये सड़क खुद-व-खुद उखड़ रही है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









