
शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में गैस लीक, मरीजों में मची भगदड़
AajTak
उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार को गैस लीक की आशंका से अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद मरीजों में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और उन्हें तत्काल वार्ड से बाहर निकाला गया.
उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार को गैस लीक की घटना से अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद मरीजों में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और उन्हें तत्काल वार्ड से बाहर निकाला गया. जानकारी के मुताबिक लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई. इसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि ऑपरेशन थिएटर से गैस का धुआं निकला. इसके बाद अफरा-तफरी मच गई.
शाहजहांपुर के डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि गैस लीक हुई है. उन्होंने कहा कि घटना के बारे में पता लगाया जा रहा है. गनीमत है कि फिलहाल किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. घटना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को कंट्रोल कर लिया गया है. ऐसी घटना के बाद लोगों का परेशान होना स्वभाविक है.घटना की जांच की जाएगी, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










