
शावक को बच्चे की तरह पाला, शेरनी से शख्स का हो गया इतना लगाव... दिल छू लेगा Video
AajTak
कहते हैं सच्चे रिश्ते केवल खून के नहीं होते, बल्कि लगाव और परवाह से भी बनाए जाते हैं. कुछ इसी बात को साबित कर रही है दक्षिण अफ्रीका के वैलेंटिन ग्र्यूनर की कहानी. दक्षिण अफ्रीका के वैलेंटिन ग्र्यूनर और शेरनी के शावक सिग्रा के बीच का अनोखा रिश्ता सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
कहते हैं सच्चे रिश्ते केवल खून के नहीं होते, बल्कि लगाव और परवाह से भी बनाए जाते हैं. कुछ इसी बात को साबित कर रही है दक्षिण अफ्रीका के वैलेंटिन ग्र्यूनर की कहानी. दक्षिण अफ्रीका के वैलेंटिन ग्र्यूनर और शेरनी के शावक सिग्रा के बीच का अनोखा रिश्ता सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वैलेंटिन, जो बोत्सवाना के मोडीसा वाइल्डलाइफ प्रोजेक्ट के को-फाउंडर हैं, उन्होंने एक शेरनी द्वारा छोड़े गए शावक सिग्रा को पाला और उसकी देखभाल की.
सिग्रा के साथ अनोखा रिश्ता
2012 में सिग्रा का जन्म हुआ था, लेकिन उसके भाई-बहन तुरंत मर गए थे. उसे अकेला छोड़ दिया गया, तभी ग्र्यूनर ने उसे अपनाया. सिग्रा कमजोर थी, लेकिन वैलेंटिन की देखभाल से वह मजबूत होकर एक जिंदादिल शेरनी बन गई.
वह बताते हैं, सिग्रा बेहद कमजोर थी, लेकिन मैंने उसे ड्रिप पर रखा और उसकी देखभाल की. धीरे-धीरे वह मजबूत होती गई और एक शेरनी में बदल गई. मैं अक्सर इसके साथ लंबी सैर किया करता हूं.
देखें वीडियो
सिग्रा को मिला नया घर

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












