
शार्प शूटर ने कोर्ट से लगाई गुहार, बेड़ियां लगाकर अन्य राज्यों में पेशी पर भिजवाएं, एनकाउंटर का डर
AajTak
पिछले साल उत्तर प्रदेश के कानपुर में कुख्यात बदमाश विकास दुबे का एनकाउंटर करके सुर्खियों में आई उत्तर प्रदेश पुलिस का अब राजस्थान के धौलपुर जिले के बदमाशों में भी खौफ देखा जा रहा है जिसको लेकर धौलपुर जिला जेल में बंद चल रहे कुख्यात डकैत मुकेश ठाकुर गैंग के शार्प शूटर और 90 हजार रुपये के इनामी बदमाश ने कोर्ट से अनोखी गुहार लगाई है.
पिछले साल उत्तर प्रदेश के कानपुर में कुख्यात बदमाश विकास दुबे का एनकाउंटर करके सुर्खियों में आई उत्तर प्रदेश पुलिस का अब राजस्थान के धौलपुर जिले के बदमाशों में भी खौफ देखा जा रहा है जिसको लेकर धौलपुर जिला जेल में बंद चल रहे कुख्यात डकैत मुकेश ठाकुर गैंग के शार्प शूटर और 90 हजार रुपये के इनामी बदमाश ने कोर्ट से अनोखी गुहार लगाई है. बदमाश अजीत पुत्र राजकुमार निवासी रतनपुर थाना बसेड़ी ने स्वयं के एनकाउंटर की संभावना जताते हुए धौलपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में अपने अधिवक्ता के जरिये प्रार्थना पत्र देकर राजस्थान सहित अन्य राज्यों में पेशी के लिए समुचित और सुरक्षित अभिरक्षा देने की गुहार लगाई है. बदमाश अजीत के वकील ने पत्र में लिखा है कि उसे डर है कि स्थानीय पुलिस, अन्य राज्य जैसे उत्तर प्रदेश आदि की पुलिस से झूठी मुठभेड़ दिखाकर भागने की आड़ में उसका एनकाउंटर कर सकती है. ऐसे में उसे किसी अन्य राज्य में भेजे जाने के दौरान उसे बेड़िया लगाकर या समुचित सुरक्षा व्यवस्था प्रदान कर ले जाए. इसके साथ ही बदमाश ने न्यायालय से यह भी गुहार लगाई है कि जेलर उसे आवश्यकतानुसार उचित व्यवस्था भी करवाएं.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











