
शारीरिक शोषण और मानसिक उत्पीड़न... होटल के 5 अधिकारियों पर महिला मैनेजर ने लगाए गंभीर आरोप
AajTak
धनबाद में एक मशहूर होटल के पांच अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं. महिला मैनेजर ने इन पांचों पर जबरदस्ती शारीरिक शोषण, मानसिक उत्पीड़न और नौकरी से हटाने की साजिश का आरोप लगाया है. वहीं, पीड़ित महिला का शनिवार को कोर्ट में 184 के तहत बयान दर्ज कराया गया है.
झारखंड के धनबाद में एक मशहूर होटल के पांच अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं. ये आरोप होटल में काम करने वाली महिला मैनेजर ने लगाए हैं. महिला मैनेजर ने इन पांचों पर जबरदस्ती शारीरिक शोषण, मानसिक उत्पीड़न और नौकरी से हटाने की साजिश का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत पर 25 जुलाई को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़ित महिला का शनिवार को कोर्ट में 184 के तहत बयान दर्ज कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक, 38 वर्षीय पीड़ित महिला मैनेजर ने अपनी शिकायत में कहा है कि करीब 3 महीने (1 अप्रैल) से मैं धनसार थाना क्षेत्र के धनसार गोलंबर के पास निर्माणाधीन होटल द ग्रैंड मिराज रेडिसन इंडिविजुअल में सेल्स एंड मार्केटिंग के मैनेजर के पद पर काम कर रही हूं. इस होटल को खोलने से पहले होटल प्रबंधन द्वारा अन्य कर्मचारियों की भी नियुक्ति की गई है.
ये भी पढ़ें- 11 साल की बच्ची का पहले किया यौन शोषण फिर कर दी हत्या, मदुरै से सेना का जवान गिरफ्तार
इसमें प्रतीक मोहन, होटल मैनेजर, के.एस. मोनालिसा, ए.टी.आर. मैनेजर राजीव गोस्वामी, असिस्टेंट डायरेक्टर (सेल्स), संजीत कुमार, सुरक्षा मैनेजर, ऐश्वर्या मधुमिता, ऑफिस मैनेजर मुख्य हैं. 8 फरवरी 2024 को होटल खुला और गेस्ट रूम, मीटिंग और इवेंट के लिए बुकिंग शुरू हो गई. होटल की संपत्ति घरौंदा प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व में है. जिनके नाम हर्षित जिंदल, विवेक विक्रम पोद्दार और इंद्रपाल सिंह संधू हैं.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि मेरी नियुक्ति के बाद से ही होटल व्यवसाय से जुड़े मुद्दों पर मेरा अन्य कर्मचारियों से मतभेद रहता था. इसके चलते मैं अपनी राय उन सभी के सामने रखती थी. कुछ कर्मचारी पद में वरिष्ठ होने के कारण अपनी राय मुझ पर थोपना चाहते थे और मुझसे अपनी बात मनवाना चाहते थे. जिसका मैं विरोध करती थी. ये सारी बातें मेरे द्वारा होटल मालिकों को भी जानकारी दी गई. इन सब बातों से दुखी होकर होटल में काम करने वाले प्रतीक मोहन, राजीव गोस्वामी और के.एस. मोनालिसा के मन में मुझसे बदला लेने की भावना आने लगी.
'राजीव गोस्वामी और प्रतीक मोहन बुरी नीयत से छूते थे'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







