
शादी से 1 दिन पहले दुल्हन ने प्रेमी से बनाए संबंध, पुलिस के पास पहुंचा पति
AajTak
एक शादीशुदा लड़की के प्रेमी ने शादी से पहले हुए चैट्स के स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इसके बाद दुल्हन के रोमांस के बारे में सबको पता चल गया. यहां तक कि लड़की के पति तक भी यह बात पहुंच गई. सोशल मीडिया और शहर में अपने खिलाफ गुस्सा देख कर लड़की शहर छोड़ कर चली गई.
अपनी शादी से एक रात पहले लड़की ने दुल्हन वाले कपड़े पहनकर प्रेमी से संबंध बनाए और फिर अगले दिन दूसरे लड़के से शादी कर ली. शादी के कुछ समय बाद दुल्हन की इस हरकत के बारे में सबको पता चल गया. सोशल मीडिया पर दुल्हन की खूब आलोचना होने लगी, जिसके बाद अब दुल्हन को छिपकर रहने की नौबत आ गई है. वहीं लड़की के पति ने मामले को लेकर लड़की के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.
मामला चीन का है. लड़की की इस हरकत के बारे में सबको पता तब चला जब प्रेमी के साथ उसका चैट चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लड़की का प्रेमी सोशल मीडिया पर शियाओबाईलोंग नाम से एक्टिव है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, शियाओबाईलोंग ने ही लड़की के साथ अपने चैट को पब्लिक किया था. उसने यह हरकत ‘शो ऑफ’ के लिए किया था.
लड़की की इस हरकत के बारे में पति को पता चल गया. शख्स ने कहा कि उन्होंने इस बारे में पुलिस में ‘अधिकारों की रक्षा’ का रिपोर्ट दर्ज करवाया है और तलाक की अर्जी भी डाल दी है.
शादी के दो दिन पहले शियाओबाईलोंग से लड़की की बातचीत हुई थी. शियाओबाईलोंग ने ही लड़की को सुझाव दिया था कि शादी से 24 घंटे पहले वे दोनों रोमांस करेंगे, जिसे लड़की ने मान लिया था.
तब लड़की की इस हरकत के बारे में किसी को जानकारी नहीं हुई थी और तय प्लान के मुताबिक शादी हो गई. बाद में इस घटना के बारे में लड़की के पति को जानकारी मिल गई . पति ने कहा कि चीनी परंपरा के अनुसार उन्होंने दुल्हन को सगाई के उपहार के तौर पर करीब 23 लाख रुपए के गिफ्ट्स दिए थे. अब वह सबकुछ वापस चाहते हैं.
इस मामले को लेकर जैसे ही सोशल मीडिया पर और लड़की के शहर में लोगों का गुस्सा बढ़ने लगा, लड़की शहर छोड़ चली गई. वहीं, लड़की के पति ने कहा कि उनके स्वास्थ्य पर इस घटना का बहुत बुरा असर पड़ा है. उन्हें यहां तक कि हॉस्पिटल जाकर इलाज भी करवाना पड़ा है. रिपोर्ट में बताया गया है कि बेइज्जती की वजह से उनकी मां भी बीमार हो गईं और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











