
शादी से लेकर संपत्ति के बंटवारे तक... UCC से उत्तराखंड में हिंदू-मुस्लिम के लिए क्या कुछ बदल जाएगा?
AajTak
Uttarakhand UCC News: उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर बिल पास हो गया है. अब इसे राज्यपाल के पास भेजा गया है. ऐसे में जानते हैं कि यूसीसी अगर कानून बनता है तो उत्तराखंड के हिंदू और मुस्लिमों के लिए क्या कुछ बदल जाएगा?
Uttarakhand UCC News: उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का बिल पास हो गया है. बिल को मंगलवार को विधानसभा में पेश किया गया था. विपक्ष के हंगामे के चलते ये बिल मंगलवार को पास नहीं हो सका था. विपक्ष बिल को सिलेक्ट कमेटी के पास भेजने की मांग पर अड़ा था.
2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने यूसीसी लाने का वादा किया था. पुष्कर सिंह धामी की सरकार बनने के बाद बीजेपी ने इसपर काम शुरू कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ज जज जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई थी. इस कमेटी ने यूसीसी की ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंपी थी.
फिलहाल ये बिल विधानसभा में पास हुआ है. अब इसे राज्यपाल के पास भेजा जाएगा. राज्यपाल की मंजूरी के बाद ये कानून बन जाएगा. इसके साथ ही उत्तराखंड आजादी के बाद यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा.
कानून बनने के बाद उत्तराखंड में रहने वाले सभी धर्मों के लोगों पर शादी, तलाक और उत्तराधिकारी जैसे मामलों में एक ही कानून लागू होंगे. हालांकि, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लोगों पर इसके प्रावधान लागू नहीं होंगे. इस पर विवाद भी छिड़ गया है. जमीयत उलेमा-ए-हिंद का कहना है कि जब यूसीसी से आदिवासियों को छूट दी जा सकती है, तो मुस्लिमों को क्यों नहीं?
एक बयान जारी कर जमीयत के चीफ मौलाना अरशद मदनी ने कहा, शरिया के खिलाफ किसी भी कानून को मंजूर नहीं किया जा सकता, क्योंकि मुस्लिम सबके साथ समझौता कर सकते हैं, लेकिन अपने मजहब और शरियत के साथ नहीं.
अगर उत्तराखंड में यूसीसी लागू होती है तो इसका बड़े पैमाने पर असर पड़ेगा. सिर्फ मुस्लिम ही नहीं, बल्कि हिंदुओं के लिए भी काफी कुछ बदल जाएगा. लेकिन क्या कुछ बदलेगा? जानते हैं...

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











