
शादी से पहले Farah Khan की पार्टी में किसके नाम का सिंदूर लगाकर पहुंचीं Aishwarya Rai? खुला राज
AajTak
फराह खान ने एक पुरानी फोटो इंस्टा पर शेयर की है. जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, रानी मुखर्जी, करण जौहर, साजिद खान, फरहान अख्तर नजर आ रहे हैं. सभी चिल मूड में हैं. फरहान अख्तर की तो हंसी ही नहीं बंद हो रही है. तस्वीर में ऐश्वर्या की मांग में सिंदूर है. जानें क्या है इसका राज.
फिल्ममेकर फराह खान अक्सर फैंस संग पुरानी यादों को ताजा किया करती हैं. ओल्ड मोमेंट्स को फिर से जीते हुए फराह खान ने सालों पुरानी हाउसवॉर्मिंग पार्टी की अनसीन फोटो शेयर की है. फोटो में कई सेलेब्स नजर आते हैं. लेकिन सबसे ज्यादा नोटिस किसी को किया जा रहा है तो वे ऐश्वर्या राय बच्चन हैं.
ऐश्वर्या राय के माथे पर सिंदूर
अब ऐश्वर्या राय की चर्चा इसलिए ज्यादा हो रही है क्योंकि 2001 की इस थ्रोबैक फोटो में विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं. गौर करने वाली बात ये है कि एक्ट्रेस की तब अभिषेक बच्चन से शादी तक नहीं हुई थी. कपल की शादी 2007 में हुई थी. तो किसके नाम का सिंदूर लगाकर ऐश्वर्या राय पार्टी में पहुंची थीं. इसे जानने की बेकरारी हमें पता है आपको हो रही होगी.
Aashram 3 Trailer: खुल गया बदनाम आश्रम, 3 जून को दर्शन देने आ रहे हैं 'कलयुग के भगवान'
फराह ने बताई सिंदूर की कहानी
इसका राज ढूंढ़ने के लिए आपको बहुत दूर तक जाने की जरूरत नहीं है. फराह खान ने खुद ही इसे अपनी पोस्ट में रिवील किया हुआ है. फराह खान ने कैप्शन में लिखा- 2001 में मेरे पहले खरीदे गए घर में हाउसवॉर्मिंग पार्टी हुई. ऐश्वर्या राय बच्चन पार्टी में फिल्म देवदास के शूट से सीधे आई थीं. इसलिए उनके माथे पर सिंदूर है. ये करण जौहर की नॉन डिजाइनर आउटफिट में रेयर फोटो है. इस फोटो में ऐश्वर्या राय बच्चन, रानी मुखर्जी, करण जौहर, साजिद खान, फरहान अख्तर नजर आ रहे हैं.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











