
शादी से पहले लड़के ने दिया 'सरप्राइज', गर्लफ्रेंड का हुआ बुरा हाल!
AajTak
छोटी साइज की अंगूठी पहनना एक लड़की को भारी पड़ गया. अक्टूबर में उनकी शादी होने वाली है. दरअसल, लड़की के बॉयफ्रेंड ने सरप्राइज के चक्कर में छोटी साइज की अंगूठी बनवा दी थी.
शख्स ने गर्लफ्रेंड को अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया. लेकिन लड़की के लिए यह अंगूठी मुसीबत बन गई.
पेरिसिया नाम की लड़की को विलिस नाम के शख्स ने रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था. पेरिसिया वेडिंग और इवेंट डिजायनर हैं. वह साउथ ईस्ट लंदन (ब्रिटेन) में रहती हैं.
अंगूठी पेरिसिया की उंगली में फंस गई. उन्होंने इसे निकालने की भरपूर कोशिश की. लेकिन वह असफल रहीं. मदद के लिए उन्हें फायर बिग्रेड की टीम को बुलाना पड़ा.
आखिरकार लड़की को अंगूठी कटवाना पड़ा. अंगूठी की कीमत करीब 2 लाख रुपए थी. पेरिसिया ने बताया कि अंगूठी निकालने के लिए साबुन का इस्तेमाल किया, बर्फ लगाई, यूट्यूब वीडियो की मदद ली, लेकिन कोई भी जतन काम नहीं आया.
अंगूठी निकालने की कोशिश के दौरान उनकी उंगली में सूजन हो गया. वह बैंगनी पड़ गई. इसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन कर बुलाया. फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बेहद सावधानी से अंगूठी को काटकर निकाला. बाद में, पेरिसिया की अंगूठी ज्वेलर्स को वापस कर दी गई. ताकि उसे ठीक किया जा सके और आकार बढ़ाया जा सके.
कपल की शादी अक्टूबर में होने वाली है. अंगूठी हादसे के बारे में पेरिसिया ने बताया कि विलिस ने उनकी एक पुरानी अंगूठी से नई अंगूठी बनवाई थी. लेकिन इसके बारे में विलिस ने उन्हें नहीं बताया था. विलिस, पेरिसिया को सरप्राइज देना चाहते थे. लेकिन सबकुछ तय प्लान के मुताबिक नहीं हो पाया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











