
शादी से किया मना तो लड़की को फ्लैट से उठाकर ले गए, देखें CCTV वीडियो
AajTak
Kidnapping for Marriage: एक लड़की ने शादी करने से इनकार किया तो उसे, उसके फ्लैट से ही किडनैप कर लिया गया. लड़की ने किसी तरह अपनी जान बचाई और पुलिस के पास पहुंची. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दो लोग लड़की को उठाकर ले जाते हुए दिख रहे हैं.
शादी करने से लड़की ने इनकार किया तो उसे उसी के फ्लैट से किडनैप कर लिया गया. इस घटना का वीडियो फुटेज भी सामने आया है, फुटेज में दो पुरुष लड़की को जबरन उठाकर ले जाते हुए दिख रहे हैं. किडनैपिंग की वारदात लड़की के 18वें जन्मदिन के तुरंत बाद हुई.
ये घटना रूस की है. स्थानीय मीडिया में लड़की की किडनैपिंग 'दुल्हन चोरी' के रूप में दिखाई गई क्योंकि सालों पुरानी परंपरा आज भी रूस के कई इलाकों में प्रचलित है.
18 साल की लड़की बेला रवोयन ने 20 साल के अमिक शमोयन से शादी करने से मना कर दिया था. gazeta.ru से बात करते हुए एक शख्स ने कहा अमिक, बेला से प्यार करता था. उसने ही लड़की का किडनैप किया.
इस मामले में बेला के पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. रूसी इंवेस्टिगेटिव कमेटी ने कहा कि आरोपी अमिक शमोयन को गिरफ्तार कर लिया गया है. अमिक के पिता और भाई वांटेड लिस्ट में हैं. अमिक को रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है.
बेला ने बताया कि उसे किडनैप कर Nizhny Novgorod इलाके में ले जाया गया. हालांकि, वह कुछ दिन के बाद खुद ही किडनैपर्स के चंगुल से मुक्त होकर पुलिस के पास पहुंच गई और मामले की जानकारी दी.
#Russia: Woman in #Tombov kidnapped because she refused to marry the guy. "Russian World" pic.twitter.com/zxdXfin9Dc

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








